
27 October 2026 Rashifal: 27 अक्टूबर, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि रहेंगी। इस दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से मूसल, गद, सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, त्रिपुष्कर और व्यतीपात सहित कुल 6 योग बनेंगे। इनमें कुछ योग शुभ माने जाते हैं, जबकि कुछ को सावधानी बरतने वाला माना गया है। चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों की इन चालों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन… Kal Ka Panchang भी पढ़ें!
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: गुरु-चंद्र बदलेंगे राशि, नौकरी-बिजनेस और लव लाइफ पर क्या होगा असर?
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर में खुशियां बनी रहेंगी। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए मार्केटिंग की नई प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार के लिए महंगी चीजों पर खर्च होने की संभावना है। हालांकि, कोई भी फैसला सोच-समझकर लें और अपने काम के लिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, एक्सट्रा इनकम, प्रॉपर्टी और प्रमोशन के योग
ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कोई जरूरी काम बीच में रुकने से परेशानी होगी, लेकिन आप हालात संभाल लेंगे। आज खुद पर ज्यादा काम न लें। बिना वजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपकी दिक्कतों को समझने की कोशिश नहीं करेंगे।
बिजनेस में चल रही परेशानियों का समाधान मिलने लगेगा और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। पहले किए गए प्रयासों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। वर्क प्लेस पर आपका व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। हालांकि, संतान की किसी बात से मन परेशान हो सकता है।
बिजनेस में कुछ नया करने का विचार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जॉब में प्रमोशन को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को अपने पद की चिंता सताएगी। अपने फायदे के लिए किसी को नीचा दिखाने से बचें। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
आज कुछ काम आपकी योजना के मुताबिक पूरे नहीं हो पाएंगे। ऑफिस में अधिकारी आपके फैसलों पर सवाल उठा सकते हैं। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। पुरानी गलतियों से सीखें और उन्हें लेकर ज्यादा परेशान न हों। रात में फिल्म या वेब सीरीज देखकर मन बहला सकते हैं।
किसी दोस्त की परेशानी या व्यवहार को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है। अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें और अपनी बात दूसरों पर थोपने से बचें। मन में किसी अनजाने डर के कारण बेचैनी हो सकती है। सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
आपके नए आइडियाज कामकाज में फायदा दिला सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे और दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर, रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है।
उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि, काम में मन लगाने में परेशानी हो सकती है और अधूरे कामों को पूरा करने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी दूर की जगह पर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
दिन की शुरुआत अच्छी होगी। विद्यार्थी हायर एजुकेशन की तैयारी में दिलचस्पी दिखाएंगे। किसी भी काम में जल्दी न करें, वरना फायदा मिलने में देरी हो सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ नई डील करने से पहले सभी शर्तें अच्छी तरह जांच लें। लव लाइफ में असंतुष्टि रह सकती है।
पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है। जीवनसाथी से बहस होने की आशंका है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ऑफिस का तनाव घर पर न लाएं। आज बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहकर परिस्थितियों को शांत मन से संभालने की कोशिश करें।
विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। इनकम बढ़ने से आपका कॉन्फिडेंस भी मजबूत होगा। लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और मैरिड लाइफ में तालमेल बना रहेगा। विरोधियों को अपने ऊपर हावी न होने दें। साथ ही, कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
आज मौज-मस्ती और खानपान में ज्यादा समय बीत सकता है। छोटे बच्चों की देखभाल और परवरिश को लेकर कुछ चिंता रहेगी। वर्क प्लेस पर आपके अधिकारों में कमी की जा सकती है, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। पैसों की कमी के कारण कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।