- Home
- Astrology
- Karwa Chauth 2026: लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, एक्सट्रा इनकम, प्रॉपर्टी और प्रमोशन के योग
Karwa Chauth 2026: लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, एक्सट्रा इनकम, प्रॉपर्टी और प्रमोशन के योग
Karwa Chauth Horoscope 2026: ज्योतिष शास्त्र में कईं शुभ योग बताए गए हैं, लक्ष्मी-नारायण योग भी इनमें से एक है। जब शुक्र और बुध की युति होती है तो ये शुभ योग बनता है। इसे बहुत ही शक्तिशाली योग माना गया है।

करवा चौथ 2026 का राशिफल
Karwa Chauth Lakshmi Narayan Yog: इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर, गुरुवार को है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखेंगी। ज्योतिष के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण नाम का शुभ योग बनेगा। इस योग को धन, सुख-सुविधाओं, बिजनेस और करियर के लिए शुभ माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए लक्ष्मी-नारायण योग का फायदा किन 4 राशियों को होगा…

मेष राशि: होगी एक्सट्रा इनकम
इस राशि वालों के लिए यह योग कमाई के नए रास्ते खोल सकता है। एक्सट्रा इनकम होने से राहत मिलेगी। नौकरी करने वालों को कोई नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है। बिजनेस में नए लोगों से संपर्क बनने और किसी पुरानी योजना से फायदा मिलने की संभावना है। परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
कन्या राशि: मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी गुड न्यूज मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है। रुके हुए काम आगे बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद रहेगी। पहले किए गए निवेश का फायदा इस समय मिल सकता है। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि: बिजनेस में करेंगे बड़ी डील
इस राशि वालों के लिए यह समय करियर और कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शॉपिंग करने में भी मजा आएगा। नौकरी पेशा लोग अपने टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे जिससे इन्हें अतिरिक्त आय हो सकती है। सेहत के मामले में भी इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि: नौकरी में प्रमोशन के योग
इस राशि के जो लोग नौकरी में हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस बढ़ाने की योजना बना रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। ससुराल से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय अनुकूल है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। प्रेम संबंधों पर घर वालों की मुहर लग सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।






