- Home
- Astrology
- Budh Vakri 2026: 14 नवंबर तक 4 राशियां सावधान, वक्री बुध बढ़ाएगा मुश्किलें, धन-सेहत की हानि, गलत फैसले पड़ेंगे भारी
Budh Vakri 2026: 14 नवंबर तक 4 राशियां सावधान, वक्री बुध बढ़ाएगा मुश्किलें, धन-सेहत की हानि, गलत फैसले पड़ेंगे भारी
Budh Vakri Rashifal 2026: ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, बिजनेस, नौकरी और बोल-चाल की क्षमता का कारक माना जाता है। जब बुध वक्री चाल चलता है, तो इनसे जुड़े मामलों में उलझन, देरी और गलतफहमी बढ़ने की आशंका मानी जाती है।

कब से कब तक वक्री रहेगा बुध?
Budh Vakri Rashifal October 2026: 24 अक्टूबर 2026 को बुध तुला राशि में वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। बुध ग्रह की ये स्थिति 14 नवंबर 2026 तक रहेगी। बुध के वक्री होने का असर सभी राशि के लोगों पर होहा। किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार बुध के वक्री होने का सबसे बुरा असर 4 राशियों पर होगा। इन राशि वालों को धन हानि के साथ अन्य बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां….

मेष राशि: बिजनेस में नुकसान के संकेत
बुध की वक्री होने से इस राशि के लोगों को बिजनेस में नुकसान हो सकता है। इन्हें पैसों के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी संभव है। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।
मिथुन राशि: इन्वेस्टमेंट करने से बचें
इस राशि के लोग कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट इस समय न करें नहीं तो नुकसान संभव है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। वर्क प्लेस पर की गई छोटी गलती भी बड़ा इश्यू बन सकती है। सहकर्मी से साथ किसी बात पर विवाद या नोंक-झोंक हो सकती है। कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। सेहत का भी खास ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-
Numerology: 30 की उम्र के बाद चमकती है इन 3 मूलांक वालों की किस्मत, पैसा और कामयाबी देते हैं दस्तक!
कन्या राशि: बिगड़ सकती है सेहत
इस राशि का स्वामी बुध ही है, इसलिए इन लोगों को खास सावधानी रखनी चाहिए। इनकी सेहत अचानक बिगड़ सकती है। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। अधिकारियों से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर विवाद संभव है। ना चाहते हुए भी पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि: अटकेगें जरूरी काम
बुध के वक्री होने से इस राशि वालों के जरूरी काम अटक सकते हैं। बिना योजना के खर्च करने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। नौकरी या बिजनेस में कुछ काम तय समय पर पूरे होने में देरी हो सकती है। किसी पुराने विवाद या अधूरे काम पर दोबारा ध्यान देना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान परेशानी होगी। विवादों से बचकर रहने में ही आपकी भलाई है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।






