
14 November 2026 Horoscope: पंचांग के अनुसार, 14 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। छठ व्रत करने वाले भक्त इस दिन खरना की परंपरा निभाएंगे। साथ ही गुजरात में लाभ पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक, इस दिन शूल, गण्ड, मातंग और राक्षस नाम के 4 योग बन रहे हैं। खास बात यह है कि शनिवार को किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। ग्रह-नक्षत्रों की इसी स्थिति का असर सभी 12 राशियों के करियर, धन, परिवार और सेहत पर पड़ेगा। आगे पढ़ें 14 नवंबर का दैनिक राशिफल...
इस राशि के लोगों के लिए व्यापार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। कामकाज को लेकर कोई नई रणनीति तैयार करेंगे। नौकरी में मनचाहा समाचार मिलने से खुशी होगी। घर के बाहर घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी धीरे-धीरे कम होगी।
इस राशि वालों को आज बातचीत के दौरान संयम रखना होगा, वरना छोटी सी बात बड़ा विवाद बन सकती है। बाहर के खाने से परहेज करें और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। कामकाज में आ रही परेशानियां कम होंगी। घर के किसी सदस्य की बात आपको परेशान कर सकती है।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा
इस राशि के लोगों को आज किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए। खासकर यात्रा के दौरान सतर्क रहें। कोई करीबी व्यक्ति पैसों के मामले में आपको गुमराह कर सकता है। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। माता-पिता का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा।
ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: नवंबर और दिसंबर में विवाह की कितनी डेट्स? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त
इस राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से दिन राहत देने वाला हो सकता है। आमदनी के नए मौके मिलेंगे और पुराना फंसा हुआ पैसा भी हाथ आ सकता है। मन में चल रही उलझनें दूर होंगी। ऑफिस में आपकी मेहनत और काम करने के तरीके की सराहना हो सकती है।
इस राशि वालों को आज अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर में किसी खुशी के मौके की तैयारी हो सकती है। व्यापार में विस्तार करने के बारे में सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपनी दिनचर्या में अच्छे बदलाव करने का प्रयास सफल रहेगा।
इस राशि के लोगों के लिए दिन मेल-मिलाप वाला रहेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दूसरों के कहने पर कोई बड़ा फैसला न करें। खरीदारी या दूसरी जरूरतों पर ज्यादा पैसा खर्च होगा।
इस राशि वालों के मन में आज कुछ नया करने का विचार आएगा। किसी नए काम या योजना की नींव रख सकते हैं, जिसका फायदा आगे चलकर मिलेगा। दूसरों के विवाद में पड़ना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
इस राशि वालों को आज परिवार और दोस्तों का अच्छा साथ मिलेगा। कहीं बाहर जाने या छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को काम के सिलसिले में सफर करना पड़ सकता है।
इस राशि वालों को आज अपने मन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जल्दबाजी या भावुकता में लिया गया फैसला मुश्किल खड़ी कर सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। घर में बातचीत के दौरान ऐसी बात कहने से बचें, जिससे जीवनसाथी नाराज हो जाएं।
इस राशि के लोगों को आज अपने कामों की सूची बनाकर चलना चाहिए। जरूरी जिम्मेदारी में चूक होने से परेशानी हो सकती है। किसी की मीठी बातों में आकर आर्थिक लेन-देन न करें। उधार का पैसा वापस मिलने में भी मुश्किल होगी। भविष्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी।
इस राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से दिन नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। दूसरी जगह से नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। व्यापारियों को किसी बड़ी कंपनी या ग्राहक के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आपकी अच्छी छवि बनेगी।
इस राशि वालों को आज अपने निजी रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक थकान और जोड़ों की तकलीफ दिनचर्या प्रभावित कर सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।