
14 October 2026 Ka Rashifal: 14 अक्टूबर को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। शारदीय नवरात्रि का यह चौथा दिन होगा। इस दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाएगी। साथ ही विनायकी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुधवार को आयुष्मान, सौभाग्य, सौम्य, ध्वांक्ष, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि सहित 6 योगों का संयोग रहेगा। जानिए, इन योगों के बीच मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा दिन।
फैमिली के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चों की पढ़ाई का रिजल्ट अच्छा रहेगा। समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा। किसी चर्चा या मीटिंग में आप अपनी बात रख सकते हैं। कुछ कामों को पूरा करने के लिए दूसरों की हेल्प लेनी पड़ सकती है।
आज आप अपनी पसंद के कामों में समय बिताएंगे। जॉब में सीनियर अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। दोपहर के बाद कहीं घूमने जाने की प्लानिंग बन सकती है। अनजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। बेटियों की मैरिज में आ रही रुकावटें दूर होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: महाष्टमी पर सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशियों को पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी मिलने के योग
जॉब में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। प्लानिंग के साथ किए गए कामों में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। दूसरों की प्रॉब्लम सुलझाने में आपका काफी समय लग सकता है। घर के बजट और खर्चों को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। बच्चों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 1 नवंबर से बनेगा ध्वज योग, 4 राशियों को धन लाभ-तरक्की के मौके, मिलेगी बड़ी गुड न्यूज
बिजनेस में प्रॉफिट बढ़ने के योग हैं। किसी नई प्लानिंग को लेकर दोस्तों के साथ बातचीत हो सकती है। शेयर मार्केट से फायदा मिलने की संभावना है, इन्वेस्टमेंट से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा।
आज आपका मूड थोड़ा खराब रह सकता है। बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। पैतृक प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में बहस करने के बजाय शांति से काम लें। मन में निगेटिव विचार आ सकते हैं। आपको किसी बात का बुरा लग सकता है।
जॉब में पहले के मुकाबले स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस के सिलसिले में की गई ट्रैवलिंग से फायदा मिलने के योग हैं। नए एग्रीमेंट या डील फाइनल हो सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। बड़ा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है।
फैमिली की जिम्मेदारियों को आप पूरी गंभीरता से निभाएंगे। लव लाइफ में चल रही गलतफहमियां दूर होने की संभावना है। पैसों की कमी के कारण जो काम रुके हुए थे, वे दोबारा शुरू हो सकते हैं। किसी पुराने कानूनी विवाद का समाधान निकलने के संकेत हैं।
अचानक धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और बच्चों के व्यवहार से खुशी मिलेगी। किसी पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। लोग आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे। आलस्य के कारण वर्क परफॉर्मेंस कमजोर पड़ सकती है। बच्चों की मनमानी से आप परेशान रहेंगे। इस बीच गूढ़ विषयों को जानने और समझने के नए मौके मिल सकते हैं।
मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने के योग हैं। अपनी बात और विचारों को लेकर स्पष्ट रहें। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस में नए पार्टनर जुड़ने की संभावना है। कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है। सिंगल लोगों की शादी तय हो सकती है।
बिजनेस में कॉम्पिटिशन बढ़ने से चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नया इन्वेस्टमेंट करने से पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह चेक कर लें। बच्चों पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर न डालें। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मनी ट्रांजैक्शन करते समय सावधानी रखें।
आपका डेली रुटिन अच्छा और व्यवस्थित रहेगा। बच्चों की पढ़ाई का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। समाज के प्रभावशाली लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी और बौद्धिक चर्चाओं में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कुछ कामों के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।