Kal Ka Rashifal 16 August 2026: 4 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, मिलेगा नौकरी में प्रमोशन-बिजनेस में तरक्की

Published : Aug 15, 2026, 02:50 PM IST
16 August 2026 Ka Rashifal

सार

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 16 अगस्त 2026 को विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे जिससे सभी राशियों को लाभ होगा।

16 August 2026 Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026 रविवार को अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, मानस, पद्म, साध्य और शुभ नाम के 6 शुभ योग रहेंगे। एक साथ इतने सारे शुभ योगों का होना एक दुर्लभ घटना है, ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा यानी सभी ग्रह अपनी यथावत स्थिति में रहेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Budhaditya Yog 2026: 22 अगस्त से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, मिलेगा प्रमोशन, धन लाभ और करियर में ग्रोथ!

मेष राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

किसी मित्र की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है। वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखें। कुछ लोग ईर्ष्या भी कर सकते हैं, लेकिन आपका विनम्र व्यवहार सभी का दिल जीत लेगा। परिवार और संतान के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: पुष्य नक्षत्र में बुध की एंट्री, 6 राशियों का बढे़गा दबदबा, प्रॉपर्टी-पैसा भी खूब मिलेगा

वृषभ राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रह सकती है। पैतृक संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग आपके रुके हुए कार्यों को गति देगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही न करें।

मिथुन राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

धन संबंधी मामलों में आज स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना है। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

कर्क राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा और करियर से जुड़े मामलों में शुभ संकेत मिलेंगे। संतान की उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ सकता है और लोगों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल है। जो भी कार्य शुरू करें, उसे पूरी लगन से पूरा करने का प्रयास करें। दूसरों की मदद करने से आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी प्रगति के संकेत हैं।

कन्या राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। किसी करीबी की बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति सामान्य हो जाएगी। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, विशेषकर ससुराल पक्ष से जुड़े मामलों में। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि किसी भी प्रस्ताव पर तुरंत निर्णय लेने के बजाय सोच-विचार करें। घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। आज अपनी समझ पर भरोसा रखें और दूसरों के प्रभाव में आकर कोई कदम न उठाएं।

धनु राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

विद्यार्थियों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। व्यापार में बदलाव या विस्तार की योजना लाभकारी साबित हो सकती है। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति दोनों बेहतर रह सकती हैं।

मकर राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है। दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच के बाद ही कोई निर्णय लें। भाइयों के साथ पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। चुनौतियों का सामना समझदारी से करें।

कुंभ राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

शिक्षा से जुड़े लोगों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। किसी यात्रा या मुलाकात के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें।

मीन राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज आप आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: मृत्यु योग में बीतेगा दिन, 4 राशियों को खतरा-रिस्की काम करने से बचें
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, हरियाली तीज पर चमकेगी 4 राशियों का भाग्य-बनेंगे धन लाभ के योग