Kal Ka Rashifal 16 September 2026: मंगल की राशि में चंद्रमा करेगा परेशान, 3 राशियों को धन हानि-खराब सेहत के योग

Published : Sep 15, 2026, 02:37 PM IST
Kal Ka Rashifal 16 September 2026

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 16 सितंबर, बुधवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, जिसका स्वामी मंगल हैं। मंगल का स्वभाव उग्र है और चंद्रमा का सौम्य। मंगल की राशि में चंद्रमा का प्रवेश सभी राशियों पर असर डालेगा।

16 September 2026 Ka Rashifal: 16 सितंबर, बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। इस दिन प्रजापति, सौम्य, अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, वैधृति और विषकुंभ समेत 6 योग बनेंगे। इनमें कुछ शुभ तो कुछ अशुभ योग हैं। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। आगे जानिए मेष से मीन तक आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

पैसों को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। हर किसी से ज्यादा एडवाइस लेने से बचें। महिलाओं को अपने बिहेवियर में थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। मन में कई तरह के आइडिया आ सकते हैं, जिससे जरूरी कामों पर फोकस कम होगा। मान-सम्मान में कमी के संकेत हैं।

वृषभ राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

रुके हुए कामों में फिर से तेजी आएगी। पार्टनर की फीलिंग्स को समझने की कोशिश करें। नई टेक्नोलॉजी को लेकर आपकी इंटरेस्ट बढ़ेगी। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। सिरदर्द और आंखों में परेशानी हो सकती है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 18 सितंबर से चमक सकती है इन 4 राशियों की किस्मत, धन-दौलत के साथ मिलेगा मान-सम्मान

मिथुन राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस में कॉम्पीटीटर्स से कड़ी टक्कर मिलेगी। फैमिली में माहौल अच्छा रहेगा। सरकारी जॉब करने वालों को प्रमोशन मिलेगा। आपकी एडवाइस से दूसरे लोगों को फायदा होगा। प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। इनकम बढ़ने और धन लाभ के भी योग हैं।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 4 राशियों के लिए शानदार रहेंगे 45 दिन, प्यार, पैसा सब मिलेगा-बिजनेस में करेंगे बड़ी डील

कर्क राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

डेली रूटीन थोड़ी डिस्टर्ब रह सकती है। बच्चों से किसी बात पर विवाद संभव है। दोपहर के बाद का टाइम आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। लॉन्ग जर्नी का प्लान बन सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। वर्क प्लेस पर कुछ सुधार करने की जरूरत पड़ेगी।

सिंह राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

ओवर एटीट्यूड के कारण फैमिली मेंबर्स आपसे नाराज हो सकते हैं। बॉस और सीनियर्स के साथ अपना बिहेवियर अच्छा रखें। खेती से जुड़े लोगों को मनी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मन में कुछ नया और एडवेंचरस करने की इच्छा बढ़ेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी।

कन्या राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

नए प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट करने से लाभ होगा। आपके एम्प्लॉइज आपसे खुश रहेंगे। किसी दूर की जगह ट्रैवल करने के योग हैं। अपने क्लोज लोगों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों को आर्थिक फायदा मिल सकता है। किसी भी डिसपुट में पड़ने से बचें।

तुला राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

घर का माहौल हैप्पी रहेगा। बातचीत के दौरान हार्श लैंग्वेज इस्तेमाल न करें। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन से दूरी बनाए रखें। गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा। कुछ मामलों में आपको टफ डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। आपके काम और सोच से दूसरे लोग इंस्पायर होंगे।

वृश्चिक राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

वर्क प्लेस पर आपके परफॉर्मेंस की तारीफ होगी। क्रिएटिव वर्क में इंटरेस्ट बढ़ेगा। फैमिली मेंबर्स भी आपसे खुश रहेंगे। घर में किसी शुभ फंक्शन की प्लानिंग बन सकती है। जिस काम को पूरा करने की ठानेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। बिजनेस में काफी बिजी रहेंगे।

धनु राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

अपने माइंड को शांत रखने की कोशिश करें। कुछ सेल्फिश लोग आपके कॉन्टैक्ट में आ सकते हैं, इसलिए अपनी पर्सनल बातें किसी से भी शेयर न करें। मनी से जुड़े मामलों को लेकर टेंशन रहेगी। ज्यादा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

दिन की शुरुआत किसी गुड न्यूज से होगी। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा मनी गेन हो सकता है। पार्टनर के लिए पर्याप्त टाइम निकालेंगे। आपके काम की क्वालिटी बेहतर होगी। पार्टनर के साथ चल रहा डिसपुट खत्म हो सकता है। फालतू की बातों में अपना टाइम वेस्ट न करें।

कुंभ राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज वर्क प्लेस पर काम करने का ज्यादा मन नहीं करेगा। इम्यूनिटी कमजोर होने से सीजनल डिजीज परेशान कर सकती हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। किसी काम के पूरा होने से माइंड में सैटिस्फैक्शन रहेगा। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।

मीन राशिफल 16 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

बिजनेस में अचानक लॉस हो सकता है। हालांकि मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आज धार्मिक कामों में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं रहेगा। पिता के किसी डिसीजन से नाराज हो सकते हैं। अननेसेसरी कामों में अपना टाइम वेस्ट न करें। वर्क प्लेस पर कलीग्स का सपोर्ट मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Mangal Gochar 2026: 18 सितंबर से चमक सकती है इन 4 राशियों की किस्मत, धन-दौलत के साथ मिलेगा मान-सम्मान
Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: केतु योग से रहें सावधान, 3 राशियां होंगी परेशान, सेहत-लव लाइफ पर होगा बुरा असर