
17 October 2026 Ka Rashifal: 17 अक्टूबर, शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। इस दिन अतिगण्ड, सुकर्मा, गद और मातंग नाम के चार योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार…
कारोबार में अच्छा प्रॉफिट मिलेगा। भविष्य से जुड़े मामलों में बड़ा फैसला ले सकते हैं। पुराने मुद्दों पर विचार करने के साथ ही आप रिस्की इन्वेस्टमेंट में भी दिलचस्पी दिखाएंगे। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ेगा। युवा अपने करियर में नए एक्सपेरिमेंट करने के बारे में सोचेंगे।
ये भी पढ़ें-
Grahan Yog 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 5 राशियों पर गिरेगी गाज, धन हानि-नौकरी में डिमोशन के संकेत
घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर की हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी होगा। घर बनवाने से जुड़े कामों में आ रही परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। अपने मनपसंद कामों को प्राथमिकता देंगे, लेकिन फालतू के कामों में समय बर्बाद करने से बचें।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: महाष्टमी पर सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशियों को पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी मिलने के योग
दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में समय बीतेगा। परिवार के लोगों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। किसी जरूरी चीज को पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। काम करने का तरीका बदलने की जरूरत महसूस होगी। लाइफ पार्टनर के साथ नोकझोंक हो सकती है।
इनकम के सोर्स में कमी आने की आशंका है। किसी बात को लेकर मन में शक बना रह सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से परहेज करें। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से परेशानी बढ़ सकती है।
कामकाज में आ रही रुकावटों के कारण बनी चिंता कम होगी। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। लोग आपके अनुभव से कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। अपनी हेल्थ को लेकर अलर्ट रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।
पैसों से जुड़े लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। सीनियर अधिकारियों का सपोर्ट मिलने से काम आसान होंगे। पुराने अधूरे कामों को दोबारा शुरू करने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। मौसम में बदलाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है।।
आज आप खुद को काफी खुश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। किसी भी बात पर गुस्सा करने या जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। आपका नजरिया पॉजिटिव रहेगा। अपच के कारण एसिडिटी हो सकती है।
बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ेगा। परिवार को लेकर मन में किसी अनहोनी का डर बना रहेगा। बेवजह की बहस में पड़ने से बचें। माता-पिता के साथ भरोसे का रिश्ता मजबूत करने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति की बात आपके सेल्फ-रिस्पेक्ट को ठेस पहुंचा सकती है।
रिटेल बिजनेस करने वालों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। काम को समय पर पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा, लेकिन टारगेट पूरा करने का प्रेशर भी महसूस हो सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। तेज धूप में ज्यादा देर रहने से बचें।
बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए लोन की जरूरत पड़ेगी। युवाओं के विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ने के संकेत हैं। बच्चों की कामयाबी से मन खुश रहेगा और गर्व महसूस करेंगे। पैसों की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। लो बीपी की समस्या को लेकर सतर्क रहें।
लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम आगे बढ़ा सकते हैं। टीचिंग फील्ड से जुड़े लोगों की पहचान बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने की इच्छा रहेगी। नया बिजनेस शुरू करने का आइडिया आ सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है।
जरूरी कामों को पूरा करने में देरी होगी। विदेश में रहने वाले लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बच्चों से जुड़ी बातें चिंता बढ़ा सकती हैं। कमर दर्द परेशान करेगा। अपनी सोच दूसरों पर न थोपें। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाते समय अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।