Kal Ka Rashifal 19 July 2026: गुरु बदलेगा चाल, 4 राशि वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी-ऑनलाइन बिजनेस में होगा मुनाफा

Published : Jul 18, 2026, 03:10 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 19 जुलाई, रविवार को गुरु ग्रह की स्थिति में आंशिक परिवर्तन होगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर दिखाई देगा।

PREV
113
19 जुलाई 2026 का राशिफल

19 July 2026 Ka Rashifal: 19 जुलाई 2026 रविवार को कौमार षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। गुरु ग्रह इस दिन अपनी चाल बदलते हुए पुष्य नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। परिघ, शिव, मित्र, मानस और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और विरोधी सक्रिय रहेंगे। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। पड़ोसियों से मधुर व्यवहार रखें और नकारात्मक सोच से दूर रहें। बिना सोचे-समझे किसी पर विश्वास न करें। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

313
वृषभ राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज अपनी निजी बातें हर किसी से साझा न करें नहीं तो बदनामी हो सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। खानपान संतुलित रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, लेकिन मन पूरी तरह प्रसन्न नहीं रहेगा। संतान पर नजर रखें।


ये भी पढ़ें-
Sawan 2026: सावन में होंगे 2 ग्रहण, क्या ये भारत में भी दिखेंगे? जानें डेट-टाइम सहित पूरी डिटेल

413
मिथुन राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार का माहौल सुखद रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखें। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। सम्मान प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: शनि के वक्री होने से 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन, नौकरी-पैसा, हेल्थ सब जाएगा

513
कर्क राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज किसी चिंता से राहत मिल सकती है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और किसी समस्या का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।

613
सिंह राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

संतान को लेकर चिंता हो सकती है। भवन निर्माण से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी की कोई भी डील आज न करें नहीं तो नुकसान होने की संभावना हो सकती है।

713
कन्या राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज नया काम शुरू करने से बचें। आत्मविश्वास थोड़ा कम रह सकता है। पेट और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। योग और संतुलित खानपान आपके लिए लाभदायक रहेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है।

813
तुला राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑनलाइन कारोबार में लाभ होगा और यात्रा की योजना बन सकती है। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। सेहत भी ठीक रहेगी।

913
वृश्चिक राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज अनुभवी लोगों की सलाह लाभ देगी। बड़े भाई-बहनों की चिंता हो सकती है। समय का सही उपयोग करें। कमीशन और दलाली से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है।

1013
धनु राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

कारोबार में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध पहले से मजबूत होंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी। संतान सुख मिलेगा।

1113
मकर राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नशीले पदार्थों से दूरी बनाएं। कार्यस्थल पर मतभेद हो सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर रहेगा और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। इनवेस्टमेंट में घाटा हो सकता है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे।

1213
कुंभ राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में धन लाभ होगा। बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। धैर्य से किए गए कार्य सफल होंगे और परिवार पर खर्च बढ़ सकता है। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी, बिजनेस में भी लाभ होगा।

1313
मीन राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज घर या जमीन खरीदने की योजना बन सकती है। बड़े फैसलों में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। कारोबार के लक्ष्य पूरे होंगे और संतान की सफलता से मन खुश रहेगा। घर के लिए लग्जरी चीजों की खरीदी करने का सपना पूरा होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories