
19 September 2026 Ka Rashifal: 19 सितंबर को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि रहेगी। इस दिन राधा अष्टमी के साथ दूर्वा अष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा। ग्रहों की स्थिति में आज कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि दिनभर सौभाग्य, आयुष्मान, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक किसके लिए कैसा रहेगा आज का दिन...
विरोधी अचानक एक्टिव हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। फिजूलखर्ची से बचें और जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें। पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। आपकी किसी बात को लेकर लोग गलत राय बना सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा।
अपनी परेशानियों के बारे में हर किसी से चर्चा न करें। ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है। अपने मान-सम्मान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात या बातचीत हो सकती है और पुरानी यादें ताजा होंगी।
ये भी पढ़ें-
Budhaditya Yoga 2026: बुधादित्य योग से बढ़ेगी 4 राशियों की इनकम, प्रॉपर्टी से फायदा-बिजनेस में करेंगे बड़ी डील
आज ज्यादातर परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। आपका लाइफ पार्टनर एक अच्छे दोस्त की तरह आपका साथ देगा। आप उनसे अपने मन की बातें खुलकर शेयर कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में अपना धैर्य बनाए रखें। परिवार के लोग आपके व्यवहार और काम से खुश रहेंगे।
किसी बात को लेकर मन में डर या चिंता थी तो आज उससे राहत मिल सकती है। धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। लाइफ पार्टनर के प्रति सम्मान और अपनापन बढ़ेगा। किसी बड़ी परेशानी का समाधान निकलने से मन हल्का महसूस करेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 18 सितंबर से चमक सकती है इन 4 राशियों की किस्मत, धन-दौलत के साथ मिलेगा मान-सम्मान
संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। घर बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। लव लाइफ में कुछ निराशा मिल सकती है। कला और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं। दोस्तों की सलाह को हल्के में न लें। संतान पर नजर रखें।
बिजनेस में बिक्री बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रॉफिट भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ मन की बातें शेयर कर सकते हैं। पिता आपकी किसी उपलब्धि या काम की तारीफ करेंगे। घर की जरूरतों के लिए नया सामान खरीद सकते हैं। हेल्थ भी सामान्य रहेगी।
विदेश में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कुछ दिनों की छुट्टी का प्लान बना सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को अच्छा प्रॉफिट मिलने के योग हैं। लोग आपकी बातों और फैसलों पर भरोसा करेंगे।
किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। बड़े भाई या बहन को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। बेवजह के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। आज आपके सामने कुछ अच्छे मौके आ सकते हैं, इसलिए इन्हें लेकर लापरवाही न करें।
आज आपकी वर्किंग कैपेसिटी बेहतर रहेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। कारोबार में काम आपकी उम्मीद के मुताबिक आगे बढ़ेगा, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। दिनभर मूड अच्छा रहेगा और आप उत्साहित नजर आएंगे। दोस्तों से लंबी मुलाकात होगी।
आज यात्रा करना ठीक नही है। किसी बात को लेकर सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकता है। लाइफ पार्टनर की हेल्थ का खास ध्यान रखें। नशीली चीजों से दूर रहें। मैरिड लाइफ में पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें। कोई जरूरी फैसला अचानक लेना पड़ सकता है।
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बीमारी से परेशान लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है। धैर्य के साथ किए गए कामों में सफलता मिलेगी। परिवार की जरूरतों पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। विवाद खत्म होंगे।
नया घर या जमीन खरीदने में पैसा निवेश करेंगे। किसी बड़े फैसले से पहले लाइफ पार्टनर की सलाह जरूर लें। दूसरों की बातों को जरूरत से ज्यादा सीरियस न लें। बिजनेस के जरूरी टारगेट समय पर पूरे होंगे। संतान की तरक्की देखकर मन खुश और गर्व महसूस होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।