
23 August 2026 Ka Rashifal: 23 अगस्त, रविवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। 22 अगस्त की रात को बुध के राशि बदलने का असर इसके अगले दिन यानी 23 अगस्त से दिखाई देगा। सिंह राशि में बुध और सूर्य के साथ होने से बुधादित्य नाम का राज योग बनेगा। जानें 12 राशियों पर इसका क्या असर होगा…
आज परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। मां की सेहत को लेकर सावधानी बरतें, अस्पताल जाने की जरूरत पड़ सकती है।
गाड़ी चलाते समय गति नियंत्रित रखें। किसी की बात पर आंख बंद करके विश्वास न करें। परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।
घरवालों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। किसी के दबाव में आकर अपने फैसले न बदलें। जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। काम करने के तरीके में सुधार करने से फायदा होगा। किसी धार्मिक में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण 4 राशियों के लिए अशुभ, डिप्रेशन-धन हानि के साथ दुर्घटना का भय!
नई जिम्मेदारियों को आप समझदारी से पूरा करेंगे। लंबे समय से परेशान कर रही बीमारी में राहत मिलने के संकेत हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बिना पूरी जानकारी के किसी काम के लिए हामी न भरें।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: बुध के सिंह राशि में जाने से किसे होगा धन लाभ-कौन होगा परेशान? जानें मेष से मीन तक का हाल
घर के जरूरी कामों पर ध्यान ज्यादा रहेगा। बच्चों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।धन निवेश के लिए दिन काफी बेहतर है। आराम और सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव करने से सफलता की राह आसान होगी।
बिजनेस में बड़ा निवेश न करें। बीती बातों को याद कर मन थोड़ा भावुक या उदास हो सकता है। कोई अच्छी खबर आपका मूड बेहतर कर सकती है, हालांकि अंदर से बेचैनी बनी रह सकती है। शाम के समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा।
कारोबार में लाभदायक सौदा हाथ लग सकता है। परिवार के सदस्य जरूरत पड़ने पर मदद करेंगे। कमाई बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। पहले उधार दिया गया पैसा वापस आने की संभावना है। काम या नौकरी के कारण स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है।
आपकी मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। महत्वपूर्ण काम का फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की राय जरूर लें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और लोगों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें।
मन में शांति और सकारात्मकता बनी रहेगी। घर का माहौल सुखद और खुशहाल रहेगा। करीबी रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। घर की मरम्मत, सजावट या बदलाव से जुड़ा कोई विचार बना सकते हैं। भावनाओं में आकर निर्णय लेने के बजाय हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करें।
आज आप अपने जरूरी निजी काम पूरे करने के लिए समय निकाल सकेंगे। नए और अनजान लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी रखें। किसी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने या साझेदारी करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल कर लें। बेवजह दिखावे पर खर्च करने से बचें।
अपनी योग्यता के दम पर अटके हुए काम पूरे करने में सफल रहेंगे। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बनेगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह से जुड़ी परेशानी दूर होने के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा और धन लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं।
आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुराने कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मीडिया या डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।