
23 June 2026 Ka Rashifal: 23 जून 2026 मंगलवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते वरियान, परिघ, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। किसी के लिए अच्छा रहेगा तो किसी के लिए खराब। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: बुध चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियां रहें सावधान-फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में
आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Name Astrology: शादी के बाद बढ़ता है इन 4 नाम वालों का बैंक बैलेंस, ससुराल से भी मिलती है प्रॉपर्टी
दिनभर विभिन्न जिम्मेदारियों में व्यस्तता बनी रह सकती है। खर्च करते समय सावधानी बरतें और अनावश्यक खरीदारी से बचें। व्यापार में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। परिवार के युवा सदस्यों पर ध्यान दें और किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा जो आपके बहुत काम का रहेगा। बिजनेस से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार अधिक न करें, मेहनत का श्रेय किसी अन्य को मिलने की आशंका है।
घर में मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। कठिन परिस्थितियों में भी आपका सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। दिन सुखद और उत्साहपूर्ण रहेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ के संकेत हैं। मनपसंद खाना मिलेगा।
धन संबंधी मामलों में स्थिति मजबूत बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में संयम और सम्मान बनाए रखें। भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों की सलाह लेने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।
करियर में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। मानसिक रूप से काफी राहत महसूस करेंगे। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी गतिविधियों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। ऑफिस में किसी से विवाद की संभावना है। धैर्य बनाए रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
आज माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। संतान की उपलब्धियां आपको गर्व महसूस करा सकती हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं।
युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही करियर संबंधी परेशानियां कम होंगी। बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे।
विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। परिवार के अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य टल सकते हैं। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे।
हेल्थ को लेकर की गई लापरवाही परेशानी बन सकती है। अनावश्यक बहस से बचें। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यापारिक कार्यों में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। पड़ोसियों से संबंध अच्छे होंगे। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलू वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने विवादों को समाप्त करने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में प्रगति होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों और परिवार के लोगों से सहयोग एवं सम्मान प्राप्त होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।