Name Astrology: शादी के बाद बढ़ता है इन 4 नाम वालों का बैंक बैलेंस, ससुराल से भी मिलती है प्रॉपर्टी

Published : Jun 22, 2026, 10:15 AM IST
Name Astrology good luck man

सार

Marriage and Wealth: कुछ लोगों की किस्मत शादी के बाद चमकती है। नेम एस्ट्रोलॉजी में ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है जिन्हें ससुराल से भी काफी सपोर्ट मिलता है।

Lucky Name Letters: नाम ज्योतिष (Name Astrology) में व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर का पहला महत्व है क्योंकि उसी के आधार पर व्यक्ति के नेचर, फ्यूचर और अन्य बातों के बारे में अनुमान लगाया जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों का नाम कुछ अक्षरों से शुरू होता है उनकी किस्मत शादी के बाद चमकती है। ऐसे लोगों को ससुराल पक्ष से भी पैसा, सहयोग और प्रॉपर्टी मिलने की संभावना रहती है। आगे जानिए ऐसे ही 4 अक्षरों के बारे में, जिनसे शुरू होने वाले नाम वाले शादी के बाद पैसा कमाते हैं…

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: कमाते बहुत हैं, फिर भी नहीं बचता पैसा? ये 4 रत्न दूर करेंगे परेशानी

A अक्षर से शुरू होने वाले नाम

जिन लोगों का नाम A (अ) अक्षर से शुरू होता है, वे मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं। नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार शादी के बाद इन्हें जीवनसाथी और ससुराल पक्ष का अच्छा सहयोग मिलता है। यह सहयोग इनके करियर और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Numerology: इमोशनल होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लाइफ में बार-बार मिलता है धोखा

M अक्षर से शुरू होने वाले नाम

M (म) अक्षर वाले लोग सरल स्वभाव के होते हैं। इनकी पत्नी भी सुशील होती है। शादी के बाद इनके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। कई बार इन्हें ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता या संपत्ति संबंधी लाभ भी मिल सकता है। इनके लिए विवाह किस्मत चमकाने वाला साबित होता है।

R अक्षर से शुरू होने वाले नाम

जिन लोगों का नाम R (र) अक्षर से शुरू होता है उनमें लीडरशिप की अद्भुत क्षमता होती है और इनका कॉन्फिडेंस भी बहुत बड़ा हुआ रहता है। नाम ज्योतिष के अनुसार विवाह के बाद इनकी इनकम के सोर्स बढ़ते हैं। ससुराल पक्ष से इन्हें अच्छी खासी प्रॉपर्टी मिलने के योग भी बनते हैं। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

S अक्षर से शुरू होने वाले नाम

S (स) अक्षर वाले लोग बुद्धिमान होते हैं और योजना बनाकर काम करते हैं। ये विवाह बहुत सोच-समझकर करते हैं। शादी के बाद इनके जीवन में स्थिरता और समृद्धि आती है। बिजनेस में इन्हें ससुराल वालों से काफी सपोर्ट मिलता है। इनकी पत्नी भी कामकाजी महिला हो सकती है, जिससे इनका बैंक बैलेंस लगातार बढ़ता रहता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: तीन ग्रह एक राशि में, 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें Today's Horoscope
Kal Ka Rashifal 22 June 2026: गुरु, शुक्र और बुध की जोड़ी मचाएगी धमाल, 4 राशि वाले रहें सावधान!