Numerology Predictions: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ लोगों स्वभाव से बहुत ही भावुक होते हैं लोग इनकी इसी बात का फायदा उठाते हैं। ऐसे लोगों को इमोशनल फूल भी कहा जाता है।
Emotional People Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख यानी डेट ऑफ बर्थ का विशेष महत्व माना गया है। किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष की मानें तो कुछ खास तारीखों में जन्मे लोग दिल से सोचते हैं और दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। हालांकि उनका यही स्वभाव कई बार उनके लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। ऐसे लोग दूसरों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं, जिसके कारण कई बार ये धोखे का शिकार भी हो जाते हैं। आगे जानिए ऐसी ही 4 जन्म तारीखों के बारे में...
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 22-28 June 2026: कर्क राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, जानें मेष से मीन तक का हाल-पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

2 तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2 तारीख को होते है, वे लोग बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। किसी को दुखी देखना इन्हें पसंद नहीं होता। यही वजह है कि ये कई बार लोगों की बातों में जल्दी आ जाते हैं और बाद में नुकसान उठाते हैं।
ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: बोलने की कला से कमाते हैं पैसा? ये रत्न चमका सकता है किस्मत
6 तारीख को जन्मे लोग
अंक ज्योतिष की मानें तो 6 तारीख को जन्मे लोग प्रेम और रिश्तों को सबसे अधिक महत्व देते हैं। ये अपने परिवार और दोस्तों के लिए हर संभव मदद करने को तैयार रहते हैं। इनका स्वभाव दयालु होता है। कई बार लोग इनके इसी गुण का फायदा उठाकर अपने काम निकलवा लेते हैं और बाद में छोड़ देते हैं।
11 तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 11 तारीख को होता है, ऐसे लोग इमोशनल फूल होते हैं। ये दूसरों के दर्द की महसूस कर सकते हैं लेकिन ये दर्द सच्चा है या बनावटी, ये समझ नहीं पाते। इसी कारण चालाक लोग इनके आसानी से अपना काम निकलवा लेते हैं।
20 तारीख को जन्मे लोग
किसी भी महीने की 20 तारीख को जन्मे लोग शांत, विनम्र और ईमानदार होते हैं। ये हर रिश्ते को बचाकर रखने की कोशिश करते हैं। इन्हें विवादों से दूर रहना पसंद होता है। कई बार दूसरों को खुश रखने के चक्कर में अपनी खुशी को नजरअंदाज कर देते हैं। लोग इनके सरल स्वभाव का लाभ उठा लेते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
