Kal Ka Rashifal 24 August 2026: मृत्यु योग से सावधान! 4 राशियों के लिए खतरे का संकेत, न करें रिस्की काम

Published : Aug 23, 2026, 02:32 PM IST
Kal Ka Rashifal 24 August 2026

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 24 अगस्त 2026 को सावन मास का अंतिम सोमवार है। इसलिए ये दिन शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास है। इस दिन कईं बड़े शुभ योग भी बनेंगे।

24 August 2026 Ka Rashifal: 24 अगस्त, सोमवार को पुत्रदा एकादशी का पारण किया जाएगा। इस दिन प्रीति, आयुष्मान, उत्पात, मृत्यु और त्रिपुष्कर नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। ग्रहों की विशेष स्थिति के चलते भी कई योग इस दन बनेंगे। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज भावनात्मक तौर पर मजबूत नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। युवाओं के लिए विवाह से जुड़ा कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के लेन-देन सोच-समझकर करें।

वृषभ राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज काम का दबाव बढ़ सकता है। किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है। वहीं आपकी मेहनत के अनुसार सम्मान न मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है।सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 24-30 August 2026: ग्रहण और बुधादित्य योग में बीतेगा सप्ताह, जानें किस राशि के लिए कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?


मिथुन राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी अड़चन दूर हो सकती है। करीबी व्यक्ति या रिश्ते को लेकर मन में थोड़ी असहजता रह सकती है।

कर्क राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए दिन शुभ है। काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। सहयोगियों की मदद से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। इंटरनेट और ऑनलाइन गतिविधियों में आपका काफी समय बीत सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
चंद्र ग्रहण 2026: 4 राशियों के लिए शुभ, पैसा-करियर, नौकरी, हर काम में दिलाएगा सक्सेस!

सिंह राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। बीते अनुभवों का फायदा आपको अपने काम में मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है और पढ़ाई में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। प्रेम विवाह को लेकर जो रुकावटें चल रही थीं, वे दूर हो सकती हैं। दिन सकारात्मक रहने वाला है।

कन्या राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कार्यक्षेत्र में काम की गति धीमी रहेगी। महत्वपूर्ण योजनाओं को साझा करने से बचें। विरोधी आपके खिलाफ चाल चल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन अपनी सेहत को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है।

तुला राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। लेखन से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में साहसिक फैसला लेने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी होगी।

वृश्चिक राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

कारोबार में पुराने अनुभव फायदेमंद साबित होंगे। किसी बड़े बिजनेस के समझौते पर मुहर लग सकती है। धन आने के अच्छे संकेत हैं। दोस्तों की सलाह पर अमल करने से फायदा हो सकता है। काम में सफलता मिलने से मन संतुष्ट रहेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

धनु राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को सम्मान मिल सकता है। करियर के मामले में आपको कोई नया रास्ता या बेहतर अवसर मिलने के संकेत हैं।

मकर राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

बेवजह की चिंता और मानसिक तनाव से खुद को दूर रखें। गले में खराश या संक्रमण हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई और उनकी जरूरतों पर ध्यान देना जरूरी होगा। योग और प्राणायाम करने से फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी किसी बात पर आपसे नाराज रहेगा।

कुंभ राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

नया काम शुरू करने से पहले कागजी कार्रवाई अच्छी तरह जांच लें। बेरोजगारों को अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों की उपलब्धियों से आपको गर्व महसूस होगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ होगा। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें।

मीन राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज आप भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। युवाओं के लिए विवाह से जुड़ा प्रस्ताव आ सकता है। दोस्तों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर मतभेद होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Weekly Horoscope 24-30 August 2026: ग्रहण और बुधादित्य योग में बीतेगा सप्ताह, जानें किस राशि के लिए कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?
Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: सर्वार्थसिद्धि योग से मिलेगी सफलता, 3 राशियों को मनचाही नौकरी-धन लाभ के योग