Kal Ka Rashifal 26 June 2026: राक्षस योग से बचकर रहें 3 राशि वाले, हो सकती है अनहोनी

Published : Jun 25, 2026, 05:03 PM IST
Kal Ka Rashifal 26 June 2026

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 26 जून, गुरुवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। जब भी चंद्रमा राशि बदलता है तो इसका असर सभी राशियों पर होता है।

26 June 2026 Ka Rashifal: 26 जून 2026 गुरुवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है। इस दिन सिद्ध, साध्य, मातंग और राक्षस और कुछ देर के लिए सर्वार्थसिद्धि नाम का राजयोग भी बनेगा। जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: पैसों को अपनी ओर खींचते हैं ये 4 रत्न, बना सकते हैं मालामाल

मेष राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। किसी पुरानी चिंता के कारण मन बेचैन रह सकता है। हर व्यक्ति पर भरोसा करना उचित नहीं होगा। करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की आशंका है। धैर्य और संयम बनाए रखें।

ये भी पढ़ें-
Numerology: शेयर मार्केट से चमकती है इन लोगों की किस्मत, ऑनलाइन कामों से करते हैं तगड़ी कमाई

वृषभ राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

दिन उत्साहवर्धक रहेगा। किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

कामकाज में नए प्रयोग करने की इच्छा जागृत होगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। साझेदारी वाले कार्यों में प्रगति होगी। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज किसी भी विवाद से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा। घर-परिवार की कुछ बातें मन को परेशान कर सकती हैं। कानूनी मामलों में जल्दबाजी न करें। सेहत सुधारने के लिए दिनचर्या में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

कन्या राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे रखेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी।

तुला राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

करियर को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है। क्रोध और आवेश में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। पड़ोसियों या परिचितों के साथ कहासुनी हो सकती है। शिक्षा और शोध से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। दिन का अधिकांश समय सुकून से बीतेगा।

धनु राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मकर राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। परिवार के लोगों से सहयोग और स्नेह मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा। सेहत का खास ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है। आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। नए अवसरों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास और ऊर्जा के बल पर कई काम पूरे कर लेंगे।

मीन राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज मन सकारात्मक रहेगा। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Nirjala Ekadashi 2026 Parna Time: निर्जला एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें मुहूर्त और विधि
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: दिन भर रहेंगे 4 शुभ योग, 5 राशियों को बिजनेस में होगा फायदा