
27 September 2026 Ka Rashifal: 27 सितंबर, रविवार से हिंदू पंचांग के सातवां महीना आश्विन शुरू होगा। इस महीने का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। खास बात ये है कि इस महीने की शुरूआत 5 शुभ योगों से होगी। ये शुभ योग हैं- सुस्थिर, वर्धमान, वृद्धि, ध्रुव और सर्वार्थसिद्धि। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
परिवार का पूरा सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी बात को बहुत बेबाकी से कहने से बचें। जरूरत से ज्यादा खर्च करने पर बजट बिगड़ सकता है, इसलिए पैसों के मामले में सावधानी रखें। रात में सोने से पहले भगवान का ध्यान करने से मन को सुकून मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 4 राशियों को बिजनेस-नौकरी में बड़े मौके, अटका पैसा भी मिलेगा, बुध चमकाएगा किस्मत
संतान की तरक्की से परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप अपने काम और जिम्मेदारियों को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखने की कोशिश करें और अपनी भावनाएं खुलकर शेयर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल करेगा मालामाल, 24 सितंबर से 4 राशियों के अच्छे दिन, मिलेगी मनचाही जॉब-दूर होगी टेंशन
वर्क प्लेस पर अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। दिनभर आप खुद को फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। किसी जरूरी फैसले में पिता की सलाह आपके काम आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं।
रिश्तेदारों की कोई बात आपका मूड खराब कर सकती है। विदेश यात्रा के दौरान कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। नए लोगों से कनेक्शन बनाते समय जल्दबाजी न करें। कानूनी मामलों में उलझन बढ़ने के योग हैं, इसलिए किसी भी फैसले को सोच-समझकर लें।
लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी करीबी के व्यवहार से ठेस पहुंच सकती है, इसलिए छोटी बातों को दिल पर न लें। अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें। परिवार के लोगों से बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखें।
दोस्तों के साथ किसी खास मुद्दे पर बातचीत करके आपको अच्छा लगेगा। जॉब में बदलाव को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार का सपोर्ट आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। पार्टनर के लिए समय निकालने से लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
क्रिएटिव कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी। कुछ नया करने का आइडिया आ सकता है। वर्क प्लेस पर आपकी तारीफ होगी। छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने के संकेत हैं। मनचाहा काम मिलने से खुशी होगी। जरूरी काम पूरे करने के बाद आराम करने का मूड होगा।
अधूरे कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। मन में किसी अनजाने डर की वजह से बेचैनी रह सकती है। काम के दौरान लापरवाही करने पर अधिकारी नाराज हो सकते हैं। पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें।
अपने शौक पूरे करने के लिए आपको समय मिलेगा। आपकी पर्सनैलिटी में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा। लव लाइफ में पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें। छात्रों को पढ़ाई में एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ेगी। कमर में दर्द या जकड़न हो सकती है। पेट खराब हो सकता है।
आध्यात्मिक चीजों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा होने के योग हैं, जिससे नए कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आपकी लीडरशिप स्किल्स की लोग तारीफ कर सकते हैं।
करियर में प्रमोशन या ऊंची पोस्ट मिलने के अवसर बन सकते हैं। किसी गंभीर मुद्दे पर तुरंत रिएक्ट करने के बजाय पहले पूरी बात समझें। मानसिक तनाव कम होने से राहत महसूस करेंगे। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को अपने काम के लिए तारीफ मिल सकती है।
रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन फायदेमंद है। इनकम बढ़ने के संकेत हैं। किसी परेशानी का हल निकालने में आपका काफी समय लग सकता है। परिवार में आपकी इज्जत और प्रभाव बढ़ेगा। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद फैसला लेना बेहतर रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।