- Home
- Astrology
- Mangal Gochar 2026: मंगल करेगा मालामाल, 24 सितंबर से 4 राशियों के अच्छे दिन, मिलेगी मनचाही जॉब-दूर होगी टेंशन
Mangal Gochar 2026: मंगल करेगा मालामाल, 24 सितंबर से 4 राशियों के अच्छे दिन, मिलेगी मनचाही जॉब-दूर होगी टेंशन
Mangal Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है। ये ग्रह जब भी राशि या नक्षत्र बदलता है तो सभी 12 राशियों पर इसका असर होता है।

सितंबर 2026 में मंगल कब बदलेगा नक्षत्र?
Mangal Gochar 24 September 2026: ज्योतिषियों के अनुसार मंगल 24 सितंबर को पुनर्वसु से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में मंगल 17 अक्तूबर 2026 तक रहेगा। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए खास माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ लंबे समय से अटके काम भी आगे बढ़ सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा किन राशियों को होगा…

मेष वालों की बढ़ेगी इनकम
इस राशि वालों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कई मामलों में राहत देने वाला रह सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। बिजनेस करने वालों को कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इस दौरान मानसिक दबाव भी कुछ कम हो सकता है।
सिंह वालों को मिलेगी मनचाही नौकरी
इस राशि के लोगों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। जॉब बदलने का विचार कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत का मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय उपलब्धियों से जुड़ा रह सकता है।
कन्या वालों को मिलेगी सक्सेस
इस राशि वालों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर करियर में आगे बढ़ने के मौके ला सकता है। जॉब में बदलाव या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। इस दौरान अचानक धन प्राप्ति के अवसर भी बन सकते हैं। किसी जरूरी काम में मनचाहा रिजल्ट मिलने की संभावना है। लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग मिलने से रिश्तों में अच्छा तालमेल बना रहेगा।
धनु वालों को मिलेगी कानूनी मामलों में राहत
इस राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला रह सकता है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं और अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। निवेश से भी फायदा मिल सकता है। इसके अलावा कानूनी मामलों से जुड़े लोगों को राहत मिलने के संकेत हैं और परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो सकती हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।