Budh Guru Yog Rashifal: ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, बातचीत और बिजनेस से जुड़ा ग्रह माना जाता है। वहीं गुरु ज्ञान और भाग्य के कारक माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों की युति जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आती है।
Mercury Jupiter Yog 2026: विद्वानों के अनुसार 22 सितंबर से बुध और गुरु के बीच लाभ दृष्टि योग बनने जा रहा है। यह स्थिति तब बनती है जब दोनों ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर होते हैं। इस ग्रह स्थिति से नए अवसरों को पहचानने, समझदारी से फैसले लेने और काम में बेहतर प्लानिंग करने में मदद मिलती है। ऐसा होने से 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
वृषभ वालों को मिलेगा अटका पैसा
इस राशि के लोगों के लिए बुध-गुरु की यह स्थिति धन और परिवार से जुड़े मामलों में पॉजिटिव चेंज ला सकती है। बैंकिंग, फाइनेंस, रियल एस्टेट या फैमिली बिजनेस से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। अटके हुए किसी पुराने पेमेंट के वापस आने की संभावना बनेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में भी परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन वाले लेंगे सही डिसीजन
इस राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए इस राशि के लिए यह ग्रह स्थिति महत्वपूर्ण रहेगी। इस दौरान सोचने-समझने और सही समय पर फैसला लेने की क्षमता बेहतर होगी। मीडिया, मार्केटिंग, राइटिंग, आईटी और पार्टनरशिप से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट या काम के मौके मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने से करियर और बिजनेस में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope September 2026: बुध-चंद्रमा बदलेंगे राशि, 4 राशियों को होगा भाग्योदय, पैसा-प्रमोशन, प्यार मिलेगा
कन्या वालों के करियर में आएगा उछाल
कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। ऐसे में बुध और गुरु की लाभ दृष्टि इस राशि के लिए कामकाज के लिहाज से अहम रहेगी। इनके डिसीजन लेने की क्षमता मजबूत होगी। एजुकेशन, रिसर्च, डेटा एनालिसिस और फाइनेंस से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। मेहनत और उपलब्धियों को पहचान मिलने के साथ सम्मान से जुड़ा कोई अवसर भी सामने आ सकता है।
ये भी पढ़ें-
Mangal Guru Yuti 2026: 45 दिन साथ रहेंगे मंगल-गुरु, किसी को पैसा तो किसी की देंगे टेंशन, जानें मेष से मीन तक का हाल
धनु वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के स्वामी गुरु हैं। बुध-गुरु की यह स्थिति करियर और सोशल लाइफ के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगी। विदेश से जुड़े काम या विदेशी कंपनियों के प्रोजेक्ट में फायदा मिलने के योग बनेंगे। हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो करियर या बिजनेस में काम आएगा। लव लाइफ की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
