- Home
- Astrology
- Budh Gochar 2026: बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों को धन लाभ-प्रमोशन के योग, प्रॉपर्टी से भी होगा फायदा
Budh Gochar 2026: बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों को धन लाभ-प्रमोशन के योग, प्रॉपर्टी से भी होगा फायदा
Budh Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को सौरमंडल का राजकुमार कहा जाता है। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। जब भी ये ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी राशियों पर होता है।

बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश
Mercury Transit in Chitra Nakshatra: विद्वानों के अनुसार चंद्रमा के बाद बुध ही सबसे तेजी से राशि बदलता है। इस समय बुध कन्या राशि में है। 21 सितंबर की रात बुध नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा के अनुसार बुध मंगल के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बुध के इस बदलाव का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ सकता है। कुछ राशियों के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए किन 4 राशियों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है…

वृषभ वालों का होगा प्रमोशन
इस राशि के लोगों के लिए बुध का चित्रा नक्षत्र में जाना करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन और सैलरी बढ़ने से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई जॉब मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलने से महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे होंगे।
सिंह वालों को होगा धन लाभ
इस राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन बिजनेस और करियर में नए मौके ला सकता है। कारोबारियों को मुनाफा मिलने के साथ कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल होने की संभावना बनेगी। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और निवेश से फायदा मिलने के योग हैं। मकान या वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल है।
कन्या वालों के करियर में आएगी तेजी
इस राशि के लोगों के लिए बुध का यह बदलाव करियर और आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं लेकर आएगा। जॉब और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लव लाइफ में भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा।
मकर वालों की पूरी होगी इच्छा
इस राशि वालों के लिए बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करियर में नए अवसर लेकर आएगा। वर्क प्लेस पर प्रोग्रेस के साथ किसी बड़ी इच्छा के पूरी होने के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है और लंबे समय से फंसा पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए नए लोगों से संपर्क फायदेमंद रह सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।