Kal Ka Rashifal 28 July 2026: शनि की राशि में चंद्रमा बढ़ाएगा मुश्किलें, 3 राशि वाले न करें रिस्की काम

Published : Jul 27, 2026, 02:38 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 28 जुलाई, मंगलवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन कोकिला व्रत भी किया जाएगा।

PREV
113
28 जुलाई 2026 का राशिफल

28 July 2026 Ka Rashifal: 28 जुलाई 2026 मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनमें विषकुंभ, प्रीति, मित्र और मानस योग प्रमुख हैं। साथ ही इस दिन चंद्रमा की स्थिति में भी परिवर्तन होगा। चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आप खुद को पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। रिश्तेदारों से अचानक मुलाकात या बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम करने की आपकी क्षमता और रफ्तार दोनों बढ़ेंगी।

313
वृषभ राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी और आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर और पढ़ाई को लेकर मन में तनाव रह सकता है। बेवजह की बातों में समय खराब करने से बचें। अपनी निजी बातें हर किसी से साझा न करें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: 138 दिन शनि चलेगा उल्टी चाल, किसे देगा गुड न्यूज फल-किसे टेंशन? जानें 12 राशियों का हाल

413
मिथुन राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। आपके काम से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कामों में देरी होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतें।


ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट, शुरू होगा नौकरी-पैसा और सेहत का बुरा समय

513
कर्क राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आज आपके काफी काम आ सकती है। गुस्सा और तनाव आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं, इसलिए खुद को शांत रखें। मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य से काम लेना जरूरी होगा। लोगों के बीच आपकी छवि अच्छी रहेगी, लेकिन किसी विवाद में फंसने से बचें।

613
सिंह राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आपके काम की तारीफ होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी चर्चा हो सकती है। समाजसेवा से जुड़े किसी काम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग और देखभाल मिलेगी। घर के मामलों में बाहरी लोगों की दखलंदाजी न होने दें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

713
कन्या राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज किसी बड़े आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कामकाज में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और करियर बदलने का विचार मन में आ सकता है। प्रेम संबंधों में सीमाओं का ध्यान रखें। कुछ फैसलों के गलत साबित होने की आशंका है, इसलिए कोई भी निर्णय सोच-विचारकर लें।

813
तुला राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। युवा प्रेम विवाह को लेकर आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा और अतिरिक्त जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। अपनी नीतियों पर टिके रहें। साथ ही, अपनी प्रतिभा को निखारने के अच्छे मौके मिलेंगे।

913
वृश्चिक राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

परिवार में किसी की तबीयत को लेकर चिंता रह सकती है। काम पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी। गुस्से में आकर कोई प्रतिक्रिया न दें। रुके हुए प्रोजेक्ट या योजनाओं को फिर से शुरू करने का मौका मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें।

1013
धनु राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

पुरानी गलतियों से आपको आज काफी कुछ सीखने को मिलेगा। मेहनत के बाद भी काम समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। सकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से नजदीकी बढ़ेगी और अपने लक्ष्यों को लेकर आपका ध्यान बना रहेगा।

1113
मकर राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

पुराने कर्ज और आर्थिक जिम्मेदारियां तनाव बढ़ा सकती हैं। किसी करीबी दोस्त से मतभेद होने की आशंका है। जरूरत से ज्यादा सोचने पर अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को नजरअंदाज न करें, उनकी किसी गलती के कारण आपको सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

कारोबार में उम्मीद से बेहतर मुनाफा मिलने के योग हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी छवि खराब करने वाले किसी भी काम से दूर रहें। उच्च शिक्षा को लेकर रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा और मानसिक तनाव भी कम हो सकता है।

1313
मीन राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज कामकाज में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने फैसलों में सावधानी रखनी चाहिए। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान दें। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। किसी भी परेशानी को तनाव लेने के बजाय शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories