Kal Ka Rashifal 30 August 2026: विष योग से सावधान रहें 3 राशि वाले, हो सकता है कुछ अशुभ-धन हानि के भी योग

Published : Aug 29, 2026, 02:36 PM IST
Kal Ka Rashifal 30 August 2026

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 30 अगस्त 2026 रविवार को शूल, गण्ड, सुस्थिर, वर्धमान और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा।

30 August 2026 Ka Rashifal: 30 अगस्त, रविवार को शनि और चंद्रमा एक ही राशि में यानी मीन में रहेंगे। शनि और चंद्रमा की युति होने से विष नाम का योग बनेगा। इस योग का असर सभी राशियों पर होगा। किसी के लिए ये अशुभ फल देने वाला रहेगा तो किसी के लिए सामान्य फल देने वाला। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

परिवार के लोगों की किसी बात से आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। आज एक साथ कई काम करने की कोशिश न करें, वरना तनाव बढ़ सकता है। लोग आपसे इस समय जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखेंगे, जिसका दबाव महसूस हो सकता है।

वृषभ राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

घर का माहौल आज खुशनुमा रहेगा। बच्चे आपकी बातों को मानेंगे और परिवार में खुशी बनी रहेगी। बिजनेस के काम से की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक और सफल रह सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी बेहतर होंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
कब है करवा चौथ, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे 10 बड़े त्योहार? यहां नोट करें सभी की डेट

मिथुन राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। विदेश से नौकरी का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। बिजनेस में बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी लापरवाही भी आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 1 सितंबर से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, नौकरी-करियर में फायदा, जमकर होगी धन वर्षा

कर्क राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी के बीच विवाद खत्म हो सकता है। हालांकि, पेट में दर्द या एसिडिटी की शिकायत परेशान कर सकती है। बेकार की बातों में उलझने के बजाय जरूरी कामों पर ध्यान दें।

सिंह राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। गुप्त बातों को जानने की आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। अगर किसी काम में मन नहीं लग रहा है तो खुद पर ज्यादा दबाव डालने की जरूरत नहीं है। नया काम शुरू करने में जल्दबाजी करने से बचें।

कन्या राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

पैसों की कमी दूर होगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी और बिजनेस के मामले में दिन पहले से बेहतर रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा।

तुला राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

परिवार में आज माहौल शांत बना रहेगा। दोस्तों के साथ दावत में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। प्रशासन से जुड़े लोगों को अपने काम से संतोष और सफलता मिलेगी। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। काम को अनुशासन के साथ पूरा करेंगे।

वृश्चिक राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

प्रेम संबंधों में मनमुटाव संभव है। कारोबार में कमाई लगातार बनी रहने के संकेत हैं। दूसरों की सलाह को भी अपनी सोच के साथ महत्व देना फायदेमंद रहेगा। विरोधी आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रहेगा। तनाव पहले से कम होगा।

धनु राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े किसी पुराने विवाद में राहत मिलने की संभावना है। अपनी परेशानियों का समाधान खुद निकालने की कोशिश करें और हर मामले में दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें।

मकर राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

सेहत में पहले की तुलना में सुधार महसूस होगा। कारोबार में उम्मीद से बेहतर कमाई होने के संकेत मिल रहे हैं। आपके सहयोगी आपके काम से प्रभावित होंगे और उनका सहयोग भी मिलेगा। हालांकि, किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना बेहतर होगा।

कुंभ राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

मौसम में बदलाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है। पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी गंभीर रहेंगे। जीवनसाथी से जुड़ी किसी बात को लेकर मन में चिंता रहेगी। ससुराल पक्ष की वजह से तनाव होगा। बातचीत करते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद संभव है।

मीन राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

बिजनेस में फायदा मिलने की संभावना है। नौकरी में काम की व्यस्तता ज्यादा रहेगी। पुराने अटके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। दिनभर आपका मूड अच्छा रहेगा और आप खुद को पहले से ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Shukra Gochar 2026: 1 सितंबर से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, नौकरी-करियर में फायदा, जमकर होगी धन वर्षा
Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: त्रिपुष्कर योग आज, 4 राशियों को 3 गुना फायदा-हर काम में मिलेगी सक्सेस