
29 August 2026 Ka Rashifal: 29 अगस्त, शनिवार से हिंदू कैलेंडर के छठे महीने भाद्रपद की शुरूआत होगी। इसे भादौ भी कहते हैं। इस दिन कईं शुभ-अशु योग बनेंगे जिनमें धृति, शूल, कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग शामिल हैं। इन सभी शुभ-अशुभ योगों का प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
आज सामाजिक कामों में मन लगेगा। कुछ अच्छा करने की इच्छा बढ़ेगी। राजनेताओं के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। अपने कामकाज में पारदर्शिता रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
ऑफिस में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े सौदे आसानी से पूरे होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस समय जोखिम वाले काम से दूरी बनाए रखना आपके लिए ठीक रहेगा।
ये भी पढ़ें-
September 2026 Calendar: कब है जन्माष्टमी, हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट
घर में रिश्तेदारों के आने से माहौल खुशहाल रहेगा। पिछले कुछ समय से रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभ दे सकती है। जीवनसाथी के साथ प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई-मिलेगी नौकरी और सक्सेस
परिवार के मामलों में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी बिल्कुल न होने दें। कुछ लोग आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। जरूरी काम खुद संभालना ज्यादा अच्छा रहेगा। खानपान को लेकर लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए सेहत पर ध्यान दें।
दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का अच्छा मौका मिलेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रेम विवाह में चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। संतान के व्यवहार से मन खुश रहेगा। अपनी बात साफ और मजबूती के साथ रखने पर काम आसानी से पूरे होंगे।
वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा और उनका सहयोग भी मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। गैरकानूनी कामों से बचें।
परिवार में शांति और खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। माता-पिता के साथ अपने रिश्ते मधुर बनाए रखें। वर्क प्लेस में काम को बढ़ाने की योजना पर विचार कर सकते हैं। राजनीति कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
संतान से जुड़ी कोई चिंता मन में रह सकती है। कारोबारियों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किलों वाला हो सकता है। खर्च कम होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न करें और दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें।
धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। मनोरंजन और सुख-सुविधाओं के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। सोच-विचार कर लिया गया फैसला आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकता है।
पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए आज का दिन सही रहेगा। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ रिश्तेदार आपसे जलन रख सकते हैं, इसलिए उनके सामने अपनी जरूरी बातें साझा करने से बचें। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें।
बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में विरोधियों पर बढ़त बनाने में सफलता मिलेगी। जरूरी फैसलों को प्राथमिकता दें। काम को सही प्लानिंग से करेंगे तो सभी जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
वर्क प्लेस में सहयोगियों के साथ रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी का भरोसा कुछ कम हो सकता है, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहने की आशंका है। सेहत का खास ध्यान रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।