- Home
- Astrology
- Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई-मिलेगी नौकरी और सक्सेस
Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई-मिलेगी नौकरी और सक्सेस
Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देता है। किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ।

सूर्य कब करेगा नक्षत्र परिवर्तन?
Sun Nakshatra Transit 2026: सौर मंडल का राजा सूर्य है। ये ग्रह इस समय सिंह राशि में है। 31 अगस्त को सूर्य मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस नक्षत्र में सूर्य 13 सितंबर तक रहेगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र है। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों के लोगों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की शुभ असर किन राशियों पर होगा…

मेष वालों को होगा धन लाभ
इस राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन धन लाभ देने वाला रहेगा। समाज और वर्क प्लेस पर सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने के साथ सैलरी बढ़ने के भी योग बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। काफी समय से अटके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।
सिंह वालों को मिलेगी सक्सेस
इस राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बड़ी सफलता दिला सकता है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होगी। पैसों के मामले में भी समय आपके पक्ष में रह सकता है। कमाई बेहतर होने के साथ वर्क प्लेस पर आपके काम की चर्चा होगी। समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला है तो उसमें जीत मिलेगी।
तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के चलते अच्छी खबरें मिल सकती हैं। पिता की सेहत को लेकर चिंता चल रही थी तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। बिजनेस करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। वहीं लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। नौकरी करने वालों को सीनियर अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा और इससे जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे।
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan Thali: रक्षा बंधन की थाली में भूलकर न रखें ये 5 चीजें! जानें वजह
मीन वालों को मिलेगी नौकरी
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। महंगी चीज खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि इस दौरान मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।