Raksha Bandhan 2026 Date: हर साल श्रावण पूर्णिमा पर रक्षा बंधन पर्व मनाया जाता है। ये पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इससे जुड़ी कईं मान्यताएं और परंपरां हैं।
Raksha Bandhan 2026: इस बार रक्षा बंधन का 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं और उन्हें उपहार देते हैं। रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के लिए पूजा की थाली भी विशेष रूप से सजाई जाती है। इस थाली को सजाते समय कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 चीजें…
टूटे हुए चावल न रखें
राखी की थाली में अक्षत यानी चावल का विशेष महत्व माना जाता है। तिलक के बाद भाई के माथे पर चावल लगाए जाते हैं। मान्यता है कि अक्षत पूर्णता और समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए थाली में हमेशा साबुत चावल ही रखने चाहिए। टूटे हुए चावल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
काला कपड़ा या रूमाल न रखें
धार्मिक मान्यताओं में शुभ कार्यों के दौरान काले रंग से परहेज करने की परंपरा रही है। इसलिए रक्षा बंधन की पूजा की थाली में काला कपड़ा या काले रंग की वस्तु रखने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके बजाय लाल, पीले या गुलाबी रंग के कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
Kajari Teej 2026: कब है कजरी तीज, 30 या 31 अगस्त, कब करें रतजगा? यहां जानें पूरी डिटेल
टूटी-फूटी या खराब राखी न रखें
राखी भाई-बहन के रिश्ते और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इसलिए राखी पूरी और सही स्थिति में होनी चाहिए। अगर राखी टूट गई है या उसका कोई हिस्सा खराब हो गया है, तो उसे थाली में रखने के बजाय दूसरी राखी का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा रहेगी या नहीं? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
सूखे या खराब फूल भी न रखें
रक्षा बंधन की थाली में फूल भी रखे जाते हैं। फूलों को शुभता और पॉजिटिविटी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए थाली में मुरझाए, सूखे या खराब फूल रखने से बचना चाहिए। पूजा के लिए ताजे और साफ फूलों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।
इस्तेमाल की हुई पूजा सामग्री
रक्षा बंधन की थाली में रखी जाने वाली पूजा सामग्री साफ और नई या अच्छी स्थिति में होनी चाहिए। पहले से इस्तेमाल की गई या गंदी पूजा सामग्री को थाली में रखने से बचना चाहिए। पूजा की थाली को स्वच्छ रखना शुभ माना जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
