Kal Ka Rashifal 28 August 2026: कुंभ राशि का चंद्र ग्रहण किसके लिए अशुभ! जानें मेष से मीन तक का हाल

Published : Aug 27, 2026, 03:44 PM IST
Kal Ka Rashifal 28 August 2026

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा तिथि रहेगी। ये श्रावण मास का अंतिम दिन है। इस दिन रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा।

28 August 2026 Ka Rashifal: 28 अगस्त, शुक्रवार को कुंभ राशि में चंद्रमा के साथ राहु की युति होने से चंद्र ग्रहण होगा। लेकिन ये भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा। खास बात ये है कि इसी दिन रक्षा बंधन का उत्सव भी मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा दिन…

मेष राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों की मदद करने का अवसर मिलेगा। रिलेशनशिप को लेकर मन में चल रही उलझन दूर होगी। भविष्य को लेकर मन में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

वर्क प्लेस पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पिता की सलाह आपके काम आएगी। लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे होने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्यार मजबूत होगा। बड़े सौदों या महत्वपूर्ण डील के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं न करें ये 5 काम, बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर!

मिथुन राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाने का मौका मिलेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपका मन लगेगा। हालांकि, किसी के बहकावे में आकर फैसला न लें।

ये भी पढ़ें-
28 August 2026 Grahan Time in India: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण? जानें सूतक का समय

कर्क राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आर्थिक मामलों में खास सावधानी बरतनी होगी। कमाई और खर्च के बीच संतुलन बिगड़ सकता है। किसी भी तरह के लेन-देन में जल्दबाजी करने से बचें। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के बारे में गलत बात फैलाने से बचें।

सिंह राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ आज अच्छा समय बितेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। कमोडिटी की खरीद-बिक्री से फायदा मिलने की संभावना है।

कन्या राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। अपनी कमियों को नजरअंदाज न करें, बल्कि उनमें सुधार करने की कोशिश करें। आपकी मेहनत का अच्छा फायदा मिल सकता है।

तुला राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

कमीशन से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। बदलते मौसम के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम संबंधों से जुड़ी निजी बातें किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करने से बचें। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

पुराने विवाद एक बार फिर परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय सावधानी रखें। परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझें। मनचाहा काम मिलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत भी सामान्य से कुछ कमजोर रह सकती है।

धनु राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आय बढ़ाने के नए साधन मिल सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। वर्क प्लेस में बदलाव करने की इच्छा हो सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-विचार करके आगे बढ़ें।

मकर राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। अधिकारियों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। दोस्तों के साथ बेवजह विवाद में न पड़ें। भाई-बहनों के साथ भी किसी बात को लेकर मनमुटाव न होने दें। सेहत बिगड़ सकती है।

कुंभ राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होने की संभावना है। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत भी सामान्य तौर पर ठीक रहने की उम्मीद है।

मीन राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। अपनी सेहत और दिनचर्या का ध्यान रखें। शराब और किसी भी तरह के नशे से दूरी बनाकर रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 27 August 2026: ग्रहण योग से सावधान रहें 4 राशियां, धन हानि के साथ दुर्घटना के योग
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: सौभाग्य योग चमकाएगा किस्मत, 4 राशियों की लगेगी लॉटरी-जमकर होगा धन लाभ