Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण प्रमुख खगोलीय घटनाओं में से एक है। साल में लगभग 2 बार चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है। इस बार अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होने जा रहा है।
28 August 2026 Chandra Grahan Visibility in India: साल 2026 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त, शुक्रवार को लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण आंशिक होगा और इसकी खास बात यह है कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा का बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया में चला जाएगा। इसी वजह से इस ग्रहण को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है कि 28 August 2026 Grahan Time in India यानी भारत में ग्रहण कितने बजे लगेगा और इसका समय क्या रहेगा।
28 अगस्त को कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण सुबह करीब 08 बजकर 4 मिनट से शुरु होगा। ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव यानी अधिकतम स्थिति सुबह करीब 09 बजकर 43 मिनट पर रहेगी। आंशिक ग्रहण का चरण करीब 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा, जबकि उपच्छाया ग्रहण दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: जन्म कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो ग्रहण से रहें सावधान! जानें 5 आसान उपाय
क्या भारत में दिखाई देगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण?
यहां सबसे जरूरी बात यह है कि 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण का प्रमुख चरण उस समय होगा जब भारत में दिन का समय रहेगा। इसलिए भारत से चंद्रमा को ग्रहण के दौरान देख पाना संभव नहीं होगा। विद्वानों के अनुसार भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक भी यहां लागू नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर सुबह से शाम तक 5 शुभ मुहूर्त, नोट करें सभी का टाईम
किन देशों में रहेगा सूतक, क्या रहेगा समय?
विद्वानों के अनुसार जिन देशों में ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक इसके शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। जिन देशों में चंद्र ग्रहण जिस समय पर शुरू होगा, उसके 9 घंटे पहले से वहां सूतक की मान्यता रहेगी। यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के बड़े हिस्सों के अलावा यूरोप और अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा।
क्या रक्षा बंधन पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव?
28 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस दिन पूरे देश में रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। कुछ लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव रक्षा बंधन के पर्व पर भी पड़ेगा तो इसका जवाब है-नहीं। चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में किसी भी रूप में दिखाई नहीं देगा, इसलिए रक्षा बंधन पर्व भी इसका कोई असर नहीं होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
