Sarvapitri Amavasya 2026 Mesh se Meen Tak Daan List: 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या पर आपकी राशि के अनुसार क्या दान करना शुभ है? मेष से मीन तक जानें पूरी लिस्ट और पितरों के निमित्त दान की खास मान्यताएं।
Sarvapitri Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पितरों को याद करने, उनके निमित्त तर्पण और श्राद्ध करने का महत्वपूर्ण दिन है। इस साल 10 अक्टूबर को पड़ रही अमावस्या पर राशि के अनुसार दान करने की परंपरा भी बताई गई है। उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दिन अलग-अलग राशियों के जातक अपनी राशि के मुताबिक अनाज, वस्त्र और दूसरी चीजों का दान कर सकते हैं।
सर्वपितृ अमावस्या पर क्यों किया जाता है दान?
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने का विशेष महत्व है। जिन परिवारों को अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि मालूम नहीं होती, वे भी इस दिन श्राद्ध कर्म कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक किए गए इन कर्मों से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, अनाज और कपड़े दान करने की भी परंपरा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, राशि के अनुसार दान करने से पितृ दोष के अशुभ प्रभावों को कम करने की कामना की जाती है। हालांकि, ये धार्मिक मान्यताएं हैं, इनके परिणाम की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। जानिए सर्वपितृ अमावस्या पर राशि अनुसार कौन-सी चाजें दान कर सकते हैं।
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या 2026: पिंडदान के लिए कितने मुहूर्त? नोट करें टाइमिंग, जानें महत्व और उपाय
राशि के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या पर क्या दान करें?
ज्योतिष के अनुसार, 12 राशियों के लिए दान की सामग्री इस प्रकार है-
- मेष राशि: गेहूं का दान करना शुभ माना गया है।
- वृषभ राशि: सफेद कपड़े दान कर सकते हैं।
- मिथुन राशि: साबुत मूंग की दाल का दान करें।
- कर्क राशि: चावल या सफेद वस्त्र दान करना शुभ है।
- सिंह राशि: गेहूं और मूंग की दाल का दान कर सकते हैं।
- कन्या राशि: हरी सब्जियां और हरे फल दान करना लाभकारी माना गया है।
- तुला राशि: चूड़ा और चीनी का दान शुभ बताया गया है।
- वृश्चिक राशि: लाल रंग के कपड़े दान कर सकते हैं।
- धनु राशि: जौ, पके केले और घी का दान करना शुभ माना गया है।
- मकर राशि: काले तिल का दान करें।
- कुंभ राशि: जरूरतमंदों को जूते-चप्पल दान कर सकते हैं।
- मीन राशि: पीले या नीले रंग के कपड़े दान करना शुभ बताया गया है।
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: हाथी, घोड़ा या नाव, किस वाहन पर आएंगी मां दुर्गा? जानें शुभ-अशुभ संकेत
सर्वपितृ अमावस्या पर दान करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
सर्वपितृ अमावस्या पर दान करते समय अपनी सामर्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। साफ-सुथरी और उपयोगी वस्तुएं जरूरतमंदों को दें। पितरों के निमित्त तर्पण या श्राद्ध करने वाले लोग अपने परिवार की परंपरा और स्थानीय पंचांग के अनुसार विधि अपना सकते हैं।
