Raksha Bandhan Shubh Muhurat: रक्षा बंधन पर्व हर साल श्रावण पूर्णिमा पर मनाया जाता है। ये हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। भाई-बहन से जुड़ा ये पर्व हजारों सालों से मनाया जा रहा है।
Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हालांकि पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त से शुरू होने के कारण लोगों के बीच यह असमंजस बना हुआ है कि आखिर राखी 27 अगस्त को बांधी जाएगी या 28 अगस्त को। पंचांग के अनुसार इस बार रक्षाबंधन की तारीख 28 अगस्त ही है।
रक्षा बंधन पर भद्रा कब से कब तक रहेगी?
राखी बांधने से पहले भद्रा काल का ध्यान रखना परंपरा में महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग जानकारी के अनुसार रक्षा बंधन के एक दिन पहले ही यानी 27 अगस्त की शाम को भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिसके चलते 28 अगस्त को यानी रक्षा बंधन के दिन भद्रा का कोई भी प्रभाव नही माना जाएगा। यानी 28 अगस्त को बहनें भद्रा की चिंता किए बिना राखी बांध सकती हैं।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण, कितनी देर रहेगा सूतक? जानें 5 जरूरी बातें
क्या रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का असर होगा?
इस बार रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी होगा। ये चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को सुबह से दोपहर तक रहेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में इसके कारण सूतक आदि को लेकर सामान्य ग्रहण संबंधी नियम लागू नहीं माने जाएंगे। इसलिए रक्षा बंधन पर्व पर भी चंद्र ग्रहण का कोई असर नहीं माना जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan Thali: रक्षा बंधन की थाली में भूलकर न रखें ये 5 चीजें! जानें वजह
रक्षा बंधन 2026 शुभ मुहूर्त
सुबह 6:08 से 10:53 तक
दोपहर 12:04 से 12:53 बजे तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:28 से 2:03 तक
दोपहर 01:44 से शाम 04:16 तक
शाम 05:13 से 06:48 तक
क्यों मनाते है रक्षा बंधन?
वैसो तो रक्षा बंधन मनाने के पीछे कईं कथाएं प्रचलित हैं लेकिन मनोवैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो ये उत्सव भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए है। रक्षा बंधन पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि की कामना करती है वहीं भाई अपनी बहन को उम्र भर रक्षा करने का वचन देता है। भाई-बहन के बीच यही प्रेम हमेशा बना रहे इसलिए हमारे पूर्वजों ने रक्षा बंधन जैसे पर्व की परंपरा शुरू की जो आज तक चली आ रही है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
