Karwa Chauth 2026 Chandraoday Time: करवा चौथ हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व दिवाली के 10 दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये पर्व अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में मनाया जाएगा।

Karwa Chauth 2026 Kab Niklega Chand: करवा चौथ एक ऐसा पर्व है जिसका इंतजार हर महिला को होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश के साथ-साथ चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। इसलिए महिलाएं रात को चंद्रमा के उदय होने का इंतजार करती हैं। बिना चंद्रमा के दर्शन किए ये व्रत पूरा नहीं होता। आगे जानिए साल 2026 में करवा चौथ पर चंद्रोदय कब होगा…

करवा चौथ 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह तिथि 29 अक्टूबर, गुरुवार को पड़ रही है। इस दिन महिलाएं सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू करती हैं। कई महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा करती हैं।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth Kab Hai: करवा चौथ कितनी तारीख को है? जानें व्रत विधि, पूजा मुहूर्त

करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद?

करवा चौथ में चंद्रमा के दर्शन का खास महत्व है। महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं और उसके दर्शन के बाद अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। हालांकि, चंद्रोदय का समय शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। प्रमुख शहरों में चांद निकलने का संभावित समय इस प्रकार है-
दिल्ली: रात 8:17 बजे
भोपाल: रात 8:31 बजे
इंदौर: रात 8:39 बजे
जयपुर: रात 8:28 बजे
मुंबई: रात 9 बजे
लखनऊ: रात 8:06 बजे

ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: 5 नहीं 6 दिनों का होगा दिवाली उत्सव, नोट करें धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की डेट

करवा चौथ पर कैसे खोलें व्रत?

करवा चौथ के दिन शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा की जाती है। इस दौरान महिलाएं करवा माता और भगवान गणेश की पूजा करती हैं तथा व्रत कथा सुनती हैं। इसके बाद चंद्रमा निकलने पर छलनी से चांद और फिर पति का चेहरा देखने की परंपरा है। चंद्रमा को जल अर्पित करके पति के हाथों से पानी पीने के बाद व्रत खोला जाता है। करवा चौथ का व्रत श्रद्धा, प्रेम और वैवाहिक रिश्ते की मजबूती से जुड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।