Diwali 2026 Kab Hai: इस बार दिवाली उत्सव 5 नहीं बल्कि 6 दिनों तक मनाया जाएगा। सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन भाई दूज की डेट को लेकर है। जानें दिवाली उत्सव पर धनतेरस से भाई दूज तक की सही डेट।
Diwali 2026 Date: दिवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल लोग इस पर्व का इंतजार करते हैं। दिवाली से पहले धनतेरस और छोटी दिवाली मनाई जाती है, जबकि इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहार आते हैं। आमतौर पर दीपोत्सव को पांच दिनों का पर्व कहा जाता है, लेकिन 2026 में तिथियों के अंतर के कारण दिवाली उत्सव 5 नहीं बल्कि 6 दिनों तक मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज किस तारीख को है…
कब है धनतेरस 2026? (Dhanteras Date 2026)
दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। साल 2026 में धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने की परंपरा है। धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri 2026: मेष से मीन राशि तक, नवरात्रि में करें ये अचूक उपाय, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद
छोटी दिवाली कब है? (Choti Diwali 2026)
धनतेरस के अगले दिन यानी 7 नवंबर, शनिवार को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इसे नरक चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी भी कहते हैं। कई परंपराओं में नरक चतुर्दशी पर सुबह अभ्यंग स्नान करने का भी महत्व बताया गया है।
ये भी पढ़ें-
Navratri Colour 2026: नवरात्रि में पहनें 9 अलग-अलग रंग के कपड़े, जानें किस दिन कौन-सा कलर शुभ?
दिवाली और लक्ष्मी पूजा की डेट (Diwali 2026 Date)
इस बार मुख्य दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। कार्तिक अमावस्या की रात मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली पर विधि-विधान से पूजा करने और घर में दीपक जलाने से सुख-समृद्धि आती है।
गोवर्धन पूजा कब होगी? (Govardhan Puja 2026)
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार गोवर्धन पूजा का पर्व 9 नवंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह अमावस्या तिथि होने से सोमवती अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। इस दिन अन्नकूट का भोग लगाने की परंपरा भी है।
भाई दूज 2026 की तारीख (Bhai Dooj Date 2026)
इस बार भाई दूज को लेकर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। आमतौर पर गोवर्धन पूजा के अगले दिन ये पर्व मनाया जाता है लेकिन पंचांग केअनुसार इस बार ये पर्व गोवर्धन पूजा के एक दिन बाद यानी 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
