Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में हर दिन देवी के अलग रूप की पूजा की जाती है। देवियों के इन स्वरूपों से एक विशेष रंग भी जुड़ा है। इसलिए नवरात्रि में अगर रोज इन विशेष रंगों के कपड़े पहनें जाएं तो बहुत ही शुभ होता है।

Navratri Colours Significance: इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जो 19 अक्टूबर तक रहेगा, कुछ स्थानों पर ये पर्व 20 अक्टूबर तक भी मनाया जाएगा। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि नवरात्रि में हर दिन एक विशेष रंग का महत्व होता है। अनेक भक्त इन रंगों के कपड़े पहनकर ही देवी की पूजा करते हैं। आगे जानिए नवरात्रि 2026 के नौ दिनों के रंग और किस दिन कौन-सा कलर पहनना शुभ माना जाता है…

ये भी पढ़ें-
Happy Shardiya Navratri 2026: 75+ शानदार विशेज और शायरी, अपनों को शेयर करें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

नवरात्रि 2026 के 9 दिन और उनके रंग

11 अक्टूबर, रविवार- सफेद रंग: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक माना जाता है।

ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri Ki Katha: क्या है नवरात्रि मनाने की वजह? जानें 9 दिन की पूजा का रहस्य

12 अक्टूबर, सोमवार- लाल रंग: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। इस दिन लाल रंग पहनने की परंपरा है। लाल रंग शक्ति, उत्साह और ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है।

13 अक्टूबर, मंगलवार- नीला रंग: तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। नीला रंग स्थिरता और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है।

14 अक्टूबर, बुधवार- पीला रंग: चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। पीला रंग खुशी, उमंग और सकारात्मकता से जुड़ा है।

15 अक्टूबर, गुरुवार- हरा रंग: पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। हरा रंग प्रकृति, हरियाली और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

16 अक्टूबर, शुक्रवार- ग्रे रंग: छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना होती है। इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। यह रंग संतुलन और गंभीरता से जोड़ा जाता है।

17 अक्टूबर, शनिवार- नारंगी रंग: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। नारंगी रंग ऊर्जा, उत्साह और उमंग का प्रतीक माना जाता है।

18 अक्टूबर, रविवार- मोरपंखी हरा रंग: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मोरपंखी हरे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा है।

19 अक्टूबर, सोमवार- गुलाबी रंग: नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। गुलाबी रंग प्रेम, सौम्यता और स्नेह का प्रतीक माना जाता है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।