
25 August 2026 Ka Rashifal: 25 अगस्त, मंगलवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। साथ ही इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बने रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
अटके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। घर की जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण व्यस्तता रहेगी। पिताजी या किसी बड़े से किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। हेल्थ को लेकर थोड़ी नरमी रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। बिजनेस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। किसी करीबी के व्यवहार से आपको बुरा लग सकता है। मन को शांत रखने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देना आपके लिए अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से बढ़ेगी टेंशन, 4 राशि वाले सावधान, दुर्घटना-धन हानि और धोखा मिलने के योग
पैसों से जुड़ा कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में न लें। करीबी लोगों की एडवाइज आपके काम आ सकती है, इसलिए उनकी बात को नजरअंदाज न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने फैसलों में खास सावधानी रखनी होगी। किसी भी विवाद में फंसने से बचें।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई-मिलेगी नौकरी और सक्सेस
आज वर्क प्लेस पर काम का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी डेली रूटीन में कुछ बदलाव हो सकता है। प्लानिंग के हिसाब से काम पूरे होंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सेहत का खास ध्यान रखें।
घर का माहौल शांत और अच्छा रहेगा। गलत आदत को छोड़ने का मन बना सकते हैं। अपनी फ्यूचर प्लानिंग हर किसी के साथ शेयर करने से बचें। कुछ लोग आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकते हैं। वर्क प्लेस पर अचानक कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।
बिजनेस को लेकर कुछ टेंशन रह सकती है। लव लाइफ में आपको थोड़ा सीरियस होकर रिश्ते पर ध्यान देना होगा। मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम जैसी छोटी परेशानी हो सकती है। किसी को पैसा उधार देने या लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
कमाई बढ़ाने के नए चांस मिल सकते हैं। हायर स्टडीज की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत और बढ़ानी होगी। प्रॉपर्टी या जमीन बेचने की कोशिश कर रहे हैं तो कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है। दूसरों की बातों को ज्यादा दिल पर न लें।
आज आपका मूड अच्छा रहेगा। ऑफिस में सीनियर अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। रिश्तेदारों की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। काम पर आपका फोकस पहले से ज्यादा बेहतर रहेगा। किसी बड़ी परेशानी का सॉल्यूशन भी आज मिल सकता है।
वर्क प्लेस पर परेशानियां सामने आ सकती हैं। फालतू चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें और अपने बजट का ध्यान रखें। अपनी बात दूसरों के सामने क्लियर तरीके से रखें, ताकि कोई उसका गलत मतलब न निकाले। आर्ट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है।
बिजनेस की कंडीशन पहले से बेहतर होगी। पार्टनरशिप में काम करने वालों को अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। फिलहाल नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के बजाय चल रहे कामों को पूरा करने पर फोकस करें। विरोध करने वाले लोग भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।
जॉब में ट्रांसफर के चांस हैं। गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना इसका असर मैरिड लाइफ पर पड़ सकता है। किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि विवादों और बेवजह की बहस से दूरी बनाकर रखें।
आज लोग आपकी एडवाइज पसंद करेंगे। पुरानी हेल्थ प्रॉब्लम में राहत मिलने के संकेत हैं, लेकिन खान-पान को लेकर लापरवाही न करें। जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आपकी कई प्लानिंग भी आज सही दिशा में आगे बढ़ती नजर आएंगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।