
Kal Ka Rashifal: 30 अक्टूबर, शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अलग-अलग राशियों में ग्रहों की युति का प्रभाव बना रहेगा। वहीं, गुरुवार रात चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुका है। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का असर भी मेष से मीन तक सभी राशियों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 30 अक्टूबर का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है…
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 30 October 2026: तिथि, नक्षत्र, राहु काल, अभिजीत मुहूर्त और दिशा शूल, यहां जानें सभी की डिटेल
आज ऑफिस में सहकर्मी आपके काम करने के तरीके से प्रभावित होंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और बच्चे पढ़ाई में अच्छा करेंगे। कारोबार में कमाई बढ़ने की उम्मीद है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। सेहत में भी पहले से सुधार देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 31 अक्टूबर से 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, संभलकर लें फैसले-बनेंगे दुर्घटना के योग
विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। ससुराल पक्ष से जुड़ी किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। परिवार और जीवनसाथी की चिंता रह सकती है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें, ताकि किसी को बुरा न लगे।
समाज में आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कामकाज में व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन पुराने अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहने से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में आपकी उम्मीद के मुताबिक कमाई होने के योग हैं।
आज काम का दबाव बढ़ सकता है। लोग आपसे काफी उम्मीदें रखेंगे। ऐसे में एक साथ कई काम अपने हाथ में लेने से बचें। परिवार के सदस्य आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं और आपकी आलोचना हो सकती है। धैर्य से काम लें। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।
घर में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने मन की बात सामने रख सकते हैं।
नौकरी के लिए विदेश से अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह लें। जिस काम को लेकर मन में भरोसा न हो, उसे जल्दबाजी में शुरू न करें। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें, क्योंकि आज की लापरवाही आगे परेशानी बढ़ाएगी।
सफलता से आपका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच पुरानी अनबन बातचीत से दूर हो सकती है। काम की व्यस्तता के बावजूद बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएं। खानपान पर ध्यान दें, वरना पेट दर्द या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
रहस्यमयी विषयों के बारे में जानने की इच्छा बढ़ सकती है। कुछ लोग आपके काम में दखल देकर परेशानी पैदा कर सकते हैं, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। नया काम शुरू करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार कर लें। ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाने से बचें।
कारोबार को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। काम करने की क्षमता अच्छी रहेगी और व्यापार के सिलसिले में यात्रा के दौरान कुछ नया सीखने को मिलेगा। पैसों की कमी से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। हालांकि, कुछ जरूरी काम अटकने की आशंका है।
किसी दोस्त से मिलकर आपका दिन खास बन सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और काम समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों को अपने काम से संतुष्टि मिलेगी। बातचीत के दौरान किसी की बुराई न करें।
वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी बातों पर अनबन हो सकती है। विरोधी आपके लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अलर्ट रहें। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले दूसरों की बात भी सुनें।
नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में बड़े सौदे मिलने और धन कमाने के मौके बन सकते हैं। विरोधियों की चुनौतियों का सामना करने में आप सफल रहेंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ाते समय सोच-समझकर आगे बढ़ें और बिना परखे किसी पर भरोसा न करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।