
Karwa Chauth Ke Shubh Muhurat: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा जिसे कर्क चतुर्थी भी कहते हैं। इस बुध और शुक्र की युति तुला राशि में बनी रहेगी जिससे लक्ष्मीनारायण नाम का शुभ योग बनेगा। करवा चौथ पर लक्ष्मी नारायण योग होने से इसका महत्व और बढ़ जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से परिघ, शिव, उत्पात और मृत्यु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग इस दिन बनेंगे। आगे जानें चंद्रोदय का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त…
पंचांग के अनुसार 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ पर चंद्रोदय रात 08 बजकर 17 मिनिट पर होगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में आंशिक अंतर देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Aaj Ka Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, मिलेगा मंहगा गिफ्ट-प्रॉपर्टी से फायदा
करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश के साथ करवा माता की पूजा भी की जाती है। इसके लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 38 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक रहेगा यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 1 घंटे 17 मिनट का समय मिलेगा।
गुरुवार की रात चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 31 अक्टूबर से 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, संभलकर लें फैसले-बनेंगे दुर्घटना के योग
दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा।
29 अक्टूबर, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 01 बजकर 34 मिनिट से 02 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल अशुभ समय है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ करने से बचना चाहिए।
विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:34 AM
सूर्यास्त - 5:46 PM
चन्द्रोदय - Oct 29 8:33 PM
चन्द्रास्त - Oct 30 10:52 AM
सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 तक
दोपहर 11:48 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:34 से 02:58 तक
शाम 05:46 से 07:22 तक
शाम 07:22 से 08:58 PM
यम गण्ड - 6:34 AM – 7:58 AM
कुलिक - 9:22 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:18 AM – 11:03 AM और 02:47 PM – 03:32 PM
वर्ज्यम् - 04:17 PM – 05:44 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।