
29 October 2026 Ka Rashifal: 29 अक्टूबर, गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा, जिसे कर्क चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा और रात में मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के कारण उत्पात, मृत्यु, परिघ और शिव नाम के चार योग बनेंगे। इन ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव अलग-अलग राशियों के लोगों के कामकाज, धन, रिश्तों और सेहत पर पड़ सकता है। जानिए करवा चौथ के दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत हैं…
आज कारोबार में बड़े ऑर्डर या सौदे मिलने की संभावना है। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और आप अपने विरोधियों से आगे रहेंगे। कोई नया काम शुरू करना भी ठीक रहेगा। हालांकि, अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें।
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ पर पूजा के लिए कितनी देर रहेगा शुभ मुहूर्त? नोट करें चंद्रोदय का समय
विदेश यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ेंगे और उलझे हुए मामलों का हल निकल सकता है। काम और निजी जिंदगी के बीच तालमेल बनाकर चलें।
ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 31 अक्टूबर से 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, संभलकर लें फैसले-बनेंगे दुर्घटना के योग
पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। इलाज पर खर्च बढ़ने की आशंका है। इसलिए उनकी सेहत के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और नए काम की शुरुआत कुछ समय के लिए टाल दें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, एक्सट्रा इनकम, प्रॉपर्टी और प्रमोशन के योग
परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। नौकरी में नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है। कानूनी मामलों में आपके पक्ष में नतीजे आने की उम्मीद है। अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे।
नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर संभव है। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मन में लंबे समय से छिपी इच्छाएं भी सामने आ सकती हैं। उच्च शिक्षा हासिल कर रहे लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
कामकाज में मन थोड़ा कम लग सकता है, इसलिए खुद को प्रेरित रखने की कोशिश करें। नए कामों को लेकर योजनाएं बनेंगी, लेकिन कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। पिता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। किसी विवाद में उलझने या बहस करने से बचें।
मनचाहे नतीजे न मिलने से निराशा होगी। परिवार के सदस्य किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, इसलिए गुस्सा करने के बजाय शांति से बातचीत करें। जीवनसाथी पर बिना वजह शक करने से तनाव बढ़ सकता है। खानपान पर ध्यान दें और ज्यादा तला-भुना भोजन खाने से बचें।
बिगड़े हुए कामों को सुधारने का मौका मिलेगा।कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। सेहत से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। पैतृक कारोबार में बच्चों का सहयोग मिलने से काम आसान हो सकता है। विरोधियों की योजनाएं सफल नहीं होंगी और आप उन पर भारी पड़ सकते हैं। अपनी कमियों को नजरअंदाज करना दूसरों के सामने परेशानी का कारण बन सकता है।
बच्चों की जिद से आप परेशान हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखने की जरूरत होगी। अपनी बात पर अड़े रहने से लोग आलोचना कर सकते हैं। परिस्थितियों में होने वाले बदलावों को अपनाने में मुश्किल आ सकती है।
कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की राय भी सुनें। माता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
नया काम शुरू करने के लिए दिन ठीक रहेगा। कारोबार में बड़े सौदे मिलने की उम्मीद है। कमाई के नए मौके भी सामने आ सकते हैं। विरोधियों के मुकाबले आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। नए लोगों से जुड़ते समय सावधानी बरतें और बिना पूरी जानकारी के किसी पर भरोसा न करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।