
30 September 2026 Ka Rashifal: 30 सितंबर, बुधवार को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। खास बात ये है कि इस राशि में चंद्रमा उच्च की स्थिति में होता है यानी बहुत शुभ फल देने वाला माना जाता है। कुछ राशियों के लिए चंद्रमा की ये स्थिति बहुत शानदार फल देने वाली रहेगी। इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
आज नए आइडिया को अपनाने से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। पढ़ाई और करियर से जुड़े कामों पर खास ध्यान दें। आपकी कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। लव लाइफ और वैवाहिक रिश्तों में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत के मामले में भी दिन पहले से बेहतर रहने वाला है।
आज बेकार की बातों में समय और एनर्जी खर्च करने से बचें। काम को लेकर मन में थोड़ी नाराजगी रह सकती है। परिवार से जुड़े खर्च अचानक बढ़ने के कारण बजट पर असर पड़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें-
October 2026 Rashifal: 3 ग्रह बदलेंगे राशि, 5 राशियों का गोल्डन टाइम, 3 का बिगड़ेगा बजट, जानें मेष से मीन तक का हाल
घर का माहौल अच्छा रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने के लिए दिन ठीक है। काम करने के तरीके में बदलाव करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
Shukra Uday 2026: शुक्र उदय होने से 4 राशियों के अच्छे दिन, मिलेंगे तरक्की के मौके-अचानक धन लाभ के योग
काम के दौरान धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। अपनी डेली रूटीन को सही तरीके से मैनेज करें। आज आप अपने पर्सनैलिटी और काम करने के तरीके में सुधार लाने पर ध्यान देंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कोई रिस्क लेने का विचार मन में आ सकता है।
किसी जरूरी काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कंसल्टेंसी या लोगों को सलाह देने से जुड़े काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। पुरानी दोस्ती धीरे-धीरे लव रिलेशन में बदल सकती है।
करियर को लेकर युवाओं के मन में टेंशन रहेगी। किसी जरूरी काम में रुकावट आने से परेशानी बढ़ सकती है। ऑफिस के अधिकारियों से बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें। गलतफहमी से नुकसान हो सकता है। पार्टनर के साथ खुलकर अपनी बातें शेयर करने का मौका मिलेगा।
विदेश जाने से जुड़ी रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और वे बेहतर तरीके से तैयारी कर पाएंगे। पुराने दोस्तों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस के बड़े फैसले लेते समय किसी दूसरे पर पूरी तरह डिपेंड न रहें।
मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। जरूरी काम को पूरा होने में थोड़ी देरी संभव है। नए आइडिया पर काम शुरू करेंगे। परिवार और समाज से जुड़े कामों में आपकी एक्टिविटी बढ़ेगी। समझदारी से काम लेकर कई परेशानियों को आसानी से संभाल सकते हैं।
फ्रीलांस काम करने वालों के लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा मिलने की संभावना है। बच्चों की तरक्की देखकर खुशी मिलेगी। स्टूडेंट्स अपने फ्यूचर को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ शादी की बात आगे बढ़ सकती है।
घर का माहौल सामान्य और पॉजिटिव रहेगा। कानूनी मामलों में छोटी गलती भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए सावधान रहें। अपने सहयोगियों पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने से बचें। कोई नया काम शुरू करते समय जल्दबाजी करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।
बिजनेस में कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। बच्चों के साथ अच्छा टाइम बिताने का मौका मिलेगा। जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। पुरानी हेल्थ प्रॉब्लम्स में राहत मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ में कोई अपने पार्टनर को प्रपोज करने का प्लान बना सकता है।
क्रिएटिव कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। हायर एजुकेशन कर रहे स्टूडेंट्स का परफॉर्मेंस अच्छा रह सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आज जरूरत से ज्यादा मेहनत वाले काम करने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।