
28 September 2026 Ka Rashifal: 28 सितंबर, सोमवार को द्वितिया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से ध्रुव, व्याघात, मातंग और राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बने रहेंगे। ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा जिससे विष योग समाप्त हो जाएगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आपकी समझदारी और सही फैसलों की वजह से लोगों के बीच आपकी अच्छी पहचान बनेगी। बच्चों का पढ़ाई में प्रदर्शन शानदार रह सकता है। तकनीकी विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope September 2026: 5 राशियों को इन्वेस्टमेंट से लाभ, 3 की बढ़ेगी टेंशन, साप्ताहिक राशिफल से जानें 12 राशियों का हाल
दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। बच्चों को लेकर माता-पिता की चिंता थोड़ी बढ़ सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और सोच सकारात्मक रहेगी। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। पार्टनर से कोई बात छिपाने से बचें। कारोबार से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
ये भी पढ़ें-
Lakshmi Narayan Yog 2026: 6 नवंबर तक रहेगा लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पैसा और प्रमोशन
काम के दौरान आपकी मेहनत और प्रदर्शन की तारीफ होगी। परिवार से जुड़े कुछ अतिरिक्त खर्च सामने आएंगे। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। अपने करीबी लोगों के साथ मन की बातें शेयर करेंगे। एक साथ बहुत सारे काम हाथ में लेने से थकान हो सकती है।
आज आमदनी बढ़ाने के नए मौके सामने आ सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश होगा। घर और दूसरी सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। प्रॉपर्टी से लाभ के संकेत हैं। आलस छोड़कर अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएंगे। मेहनत के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है।
ऑफिस के काम में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सीनियर्स की सलाह आपके काम आएगी। छात्रों को पढ़ाई के प्रति गंभीरता दिखानी होगी और लापरवाही से बचना चाहिए। काम के दौरान थकान हो सकती है। वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें और पूरी सावधानी बरतें।
कामकाज से जुड़ी अड़चनें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। किसी बड़े काम के पूरा होने से आपको संतोष और खुशी मिलेगी। अधिकारियों के साथ बेवजह बहस करने से बचें। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले से बेहतर होगी।
आज किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। ऑफिस या टीम में साथ काम करने वालों के बीच मतभेद हो सकते हैं। दिन के अंत में कहीं घूमने जाने से मन हल्का और प्रसन्न हो सकता है।
आपकी सामाजिक छवि मजबूत होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही चिंता कम होने से राहत मिलेगी। दवा या मेडिकल से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष की ओर से सम्मान और सहयोग प्राप्त हो सकता है।
माता-पिता का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिल सकता है। कानूनी या कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।
कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार की मदद से आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। ऑफिस में अधिकारियों का दबाव महसूस हो सकता है, खासकर प्राइवेट नौकरी करने वालों को सतर्क रहना होगा।
कारोबार में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने विवादों को बातचीत के जरिए खत्म करने का प्रयास करेंगे। आज खुद के साथ परिवार की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। नशे और गलत गतिविधियों से दूरी बनाए रखें। समझदारी से बातचीत करने पर कई उलझे मामले सुलझ सकते हैं।
कारोबार के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरे होंगे। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। जीवनसाथी का साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। व्यापार से जुड़े फैसलों में व्यावहारिक सोच से काम लें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।