Lakshmi Narayan Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध और शुक्र जब एक ही राशि में होते हैं तो लक्ष्मी नारायण नाम का शुभ योग बनता है। इस योग को धन, सुख-सुविधा, कारोबार और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है।
Lakshmi Narayan Yog Rashifal: 26 सितंबर 2026 को बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में शुक्र पहले से मौजूद हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा के अनुसार ये शुभ योग 6 नवंबर तक रहेगा। 3 राशियों को इस शुभ योग का सबसे ज्यादा लाभ होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…
मिथुन वालों को होगा धन लाभ
इस राशि वालों के लिए यह समय नौकरी और बिजनेस के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। कामकाज में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनपसंद अवसर मिलने की संभावना है। कारोबार करने वालों को किसी नए प्रोजेक्ट या डील से फायदा होगा। आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं और अटका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 4 राशियों को बिजनेस-नौकरी में बड़े मौके, अटका पैसा भी मिलेगा, बुध चमकाएगा किस्मत
तुला वालों की चमकेगी किस्मत
यह योग इसी राशि में ही बन रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को इसका सबसे ज्यादा लाभ होगा। बिजनेस में नए अवसर मिलने और आर्थिक परेशानियों में राहत आने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जॉब मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घर-परिवार का माहौल बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा या घर, वाहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल करेगा मालामाल, 24 सितंबर से 4 राशियों के अच्छे दिन, मिलेगी मनचाही जॉब-दूर होगी टेंशन
धनु वालों को मिलेगी गुड न्यूज
लक्ष्मी नारायण योग इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल माना जा रहा है। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते बन सकते हैं और बिजनेस में मुनाफे के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से भी लाभ होगा। बचत बढ़ने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
