MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Horoscope September 2026: 5 राशियों को इन्वेस्टमेंट से लाभ, 3 की बढ़ेगी टेंशन, साप्ताहिक राशिफल से जानें 12 राशियों का हाल

Weekly Horoscope September 2026: 5 राशियों को इन्वेस्टमेंट से लाभ, 3 की बढ़ेगी टेंशन, साप्ताहिक राशिफल से जानें 12 राशियों का हाल

Weekly Horoscope 28 September To 4 October 2026: आने वाले 7 दिनों में ग्रहों की स्थिति में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि कईं शुभ-अशुभ योग इस दौरान बने रहेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर होगा।

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Sep 27 2026, 09:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
Image Credit : Meta AI

किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 28 September Se 4 October 2026: आने वाले सप्ताह के पहले 3 दिन सितंबर महीने के अंतर्गत रहेंगे और इसके बाद के 4 दिन अक्टूबर महीने के। इस दौरान कोई भी बड़ा ग्रह राशि नहीं बदलेगा। सिर्फ चंद्रमा के राशि बदलने से शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह खुशियों के साथ करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन और कारोबार बढ़ाने के लिए निवेश मिल सकता है। विदेश से नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है। कमीशन से जुड़े कामों में अच्छा लाभ होगा। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। सप्ताह के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर तनाव हो सकता है। साझेदारी में आर्थिक सावधानी रखें।

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई खोई चीज वापस मिल सकती है। कारोबार में लाभदायक समझौते होंगे और पुरानी परेशानियां दूर होंगी। नवविवाहितों के लिए यात्रा के योग बनेंगे। बुजुर्गों की सेहत पर खर्च बढ़ सकता है। रियल एस्टेट में जल्दबाजी से बचें।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

जीवनसाथी का सहयोग मिलने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से रिश्ते मजबूत होंगे और समाज में सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम विवाह को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। जमीन-जायदाद के सौदे से लाभ होगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। नए वैवाहिक रिश्ते में जल्दबाजी न करें।

ये भी पढ़ें-
Lakshmi Narayan Yog 2026: 6 नवंबर तक रहेगा लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पैसा और प्रमोशन

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कारोबार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और कार्यक्षेत्र का माहौल बेहतर रहेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। मैनेजमेंट से जुड़े फैसले भविष्य में फायदा दे सकते हैं। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे और दिनचर्या बिगड़ सकती है। गुस्से में फैसला न लें।


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 4 राशियों को बिजनेस-नौकरी में बड़े मौके, अटका पैसा भी मिलेगा, बुध चमकाएगा किस्मत

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह जीवन में नई शुरुआत के संकेत मिलेंगे। कामकाज को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और व्यापार में अच्छा लाभ होगा। घर की सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अपनी समझदारी से परेशानियां दूर करेंगे। पुराना तनाव कम होगा। ज्यादा काम से थकान होगी। किसी को उधार देने से बचें।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

विवाह योग्य लोगों को रिश्ते को लेकर उत्साह रहेगा। नौकरी की परेशानियां कम होंगी और नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अच्छा है। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ मिल सकता है। अनुभवी लोगों की मदद मिलेगी और तीर्थ यात्रा का प्लान बन सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। फिजूलखर्ची से बचें। शेयर बाजार में सावधानी रखें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

घर खरीदने या उसका रेनोवेशन की योजना बन सकती है। परिवार में किसी शुभ काम की तैयारी होगी। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति रहेगी। विदेश में कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए बिजनेस पार्टनर भी मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुकावट और एकाग्रता की कमी हो सकती है।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह घर और परिवार से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पुराने आर्थिक बोझ को कम करने की कोशिश सफल हो सकती है। कामकाज में सकारात्मक बदलाव आएंगे और वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा। विदेश से जुड़े कारोबार में फायदा मिलने के योग हैं। साझेदारी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़े कामों में मेहनत करनी पड़ेगी।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी मेहनत और काम करने के तरीके की तारीफ होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और अधिकारियों से रिश्ते मजबूत होंगे। बेरोजगारों को नौकरी का मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। भारी उद्योग से जुड़े लोगों को फायदा होगा और अचानक धन लाभ भी हो सकता है। परिवार में विचारों को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत सेहत के लिहाज से अच्छी रहेगी। अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करने वालों को सफलता मिल सकती है। कारोबार बढ़ाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है और आपके फैसले फायदेमंद साबित होंगे। बड़े भाई-बहनों के जीवन में अच्छी खबर आ सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। महंगी खरीदारी सोच-समझकर करें और उधार के लेन-देन से बचें। प्रेम संबंधों में परेशानी आ सकती है।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

काम करने के तरीके में सुधार आएगा और प्रभावशाली लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कोई अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी और परिवार के पुराने मतभेद खत्म होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मनचाही जगह ट्रांसफर होने की संभावना है। कारोबार में नुकसान हो सकता है और रुका पैसा मिलने में देरी होगी।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

घर में शुभ कार्यक्रम होने के योग हैं और बिजनेस पार्टनर से फायदा मिलेगा। मन शांत रहेगा और दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। कारोबार में आमदनी बढ़ सकती है। प्रेमी के साथ शादी को लेकर बातचीत हो सकती है। नौकरी बदलने की योजना के लिए समय अच्छा है। गलत संगत से बचें। कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है। किसी करीबी से धोखा मिलने की आशंका है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Rashifal 27 September 2026: 5 शुभ योगों में बीतेगा दिन, 4 राशियों को मिलेगी सफलता-इनकम भी बढ़ेगी
Recommended image2
Kal Ka Rashifal 27 September 2026: 4 राशियों को नुकसान के संकेत, न करें रिस्की काम और इन्वेस्टमेंट
Recommended image3
Lakshmi Narayan Yog 2026: 6 नवंबर तक रहेगा लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पैसा और प्रमोशन
Recommended image4
Aaj Ka Rashifal 26 September 2026: विष योग से सावधान, 4 राशियों को नुकसान-दुर्घटना का संकेत, न करें रिस्की काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved