
31 August 2026 Ka Rashifal: 31 अगस्त, सोमवार को शनि और चंद्रमा मीन राशि में साथ होने से विष नाम का अशुभ योग बना रहेगा। इस दिन कजरी तीज, बहुला चतुर्थी और हेरंब चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। गण्ड, वृद्धि, मातंग और राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग इस दिन बने रहेंगे। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर निर्णय लें। अधिकारियों के व्यवहार को लेकर नाराजगी रह सकती है। यात्रा के दौरान असुविधा होने के योग हैं। फिजूलखर्ची से बचें। मन में कुछ अजीब विचार आ सकते हैं। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
आपकी काबिलियत देखकर वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। घर-परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी राजनीतिक विवाद का समाधान निकल सकता है। शादी को लेकर चल रही अड़चन दूर होने की उम्मीद है। काम का लोड ज्यादा रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope September 2026: शुक्र-चंद्र बदलेंगे राशि, ग्रहण योग में बीतेगा सप्ताह, राशिफल से जानें भविष्य
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 1 सितंबर से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, नौकरी-करियर में फायदा, जमकर होगी धन वर्षा
गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। कारोबार में किसी नए प्रयोग को टालना ठीक रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े कामों में फायदा मिल सकता है। कुछ छिपे विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। महिलाओं का मन काम में कम लगेगा।
आज कुछ गुप्त बातें आपको पता चल सकती हैं। बेवजह के विचारों के कारण मन परेशान हो सकता है। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। पेट से जुड़ी समस्या या उल्टी-दस्त जैसी परेशानी हो सकती है। खानपान को लेकर सावधानी बरतें।
कारोबार में अच्छी कमाई होने के संकेत हैं। आपकी तेज याददाश्त कई कामों में मदद करेगी। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए बाहर जाने या फिल्म देखने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति रहेगी। बेवजह के कामों में अपना समय न गंवाएं।
आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का सहयोग हर कदम पर मिलेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ लोग आपका मजाक बनाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाज सेवा से जुड़े काम करने का मौका मिलेगा।
किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। संतान की किसी बात से मन दुखी या नाराज हो सकता है। एक साथ कई काम अपने ऊपर लेने से तनाव बढ़ सकता है। अपने करीबी लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज न करें और उनकी मदद करने की कोशिश करें।
छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा। संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है। काम में अचानक बदलाव करने का फैसला फिलहाल टाल दें। आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। आज आपके कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं। खुद को दूसरों से बेहतर समझने की गलती न करें।
स्टूडेंट्स पढ़ाई के तरीके में बदलाव करके बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। कारोबार में कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है। समाज में आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आपके काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। छोटी-सी बात पर भी गुस्सा आ सकता है। ऐसे लोगों से दूरी रखें जो जानबूझकर आपको उकसाते हैं। शांत रहकर काम करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
पुराने अनुभवों से मिली सीख काम आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। समाज और काम की जगह पर आपका सम्मान बढ़ेगा। पूरे उत्साह के साथ अपने काम पूरे कर पाएंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।