
4 September 2026 Ka Rashifal: 4 सितंबर, शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे जिनमें हर्षण, वज्र, मित्र और मानस नाम के योग प्रमुख हैं। शुक्रवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में चंद्रमा उच्च का हो जाता है यानी शुभ फल देता है। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
आज दोस्तों का सपोर्ट आपके काम आएगा। घर में पूजा-पाठ और धार्मिक माहौल बना रहेगा। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं। किसी विवादित मामले में पड़ने से बचें। जरूरत से ज्यादा खर्च होने की संभावना है, इसलिए बजट संभालकर चलें।
बिजनेस में आज आपका परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत और काबिलियत की तारीफ होगी। इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। किसी गूढ़ विद्या या नई चीज सीखने में इंटरेस्ट बढ़ेगा। काम पूरा करने के लिए आपको एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2026 Rashifal: बुधादित्य योग दिलाएगा सफलता, 4 राशियों का चमकेगा भाग्य-महालक्ष्मी देंगी छ्प्पर फाड़ पैसा
करीबी लोगों की किसी बात से आपका मूड खराब हो सकता है। आज हेल्थ को लेकर भी थोड़ी सावधानी रखें, मौसम बदलने का असर पड़ सकता है। संतान से जुड़ी किसी बात के कारण मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी बात पर बहस होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बढ़ाएगा 4 राशियों की मुश्किलें, बैंक बैलेंस में कमी-लव लाइफ में टेंशन के संकेत
अटके हुए काम आज दोबारा रफ्तार पकड़ सकते हैं। घर पर मनपसंद और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म करेंगे। आपके काम की तारीफ होगी और बिजनेस में भी कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच प्यार और बॉन्डिंग अच्छी रहेगी।
अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज अपने दिल की बात कहने का अच्छा मौका है। सिंगल लोगों के लिए शादी की बात आगे बढ़ सकती है। वर्क प्लेस पर बिजी शेड्यूल रहेगा और काम का प्रेशर बढ़ सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
कारोबार में मनचाहा रिजल्ट मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। इमोशनली आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। सरकारी काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। बेवजह की कल्पनाओं में समय बर्बाद न करें। जो लोग आपकी रिस्पेक्ट नहीं करते, उनसे दूरी बनाए रखें।
माता-पिता आपकी उपलब्धियों से खुश होंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए आज आपको कुछ बोल्ड डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। दिन में कुछ अच्छे और कुछ उतार-चढ़ाव वाले एक्सपीरियंस हो सकते हैं।
बिजनेस में बड़ा फाइनेंशियल बेनिफिट मिलने के योग हैं। वर्क प्लेस पर काम का प्रेशर कम रहेगा। पार्टनर के साथ किसी फंक्शन या सेलिब्रेशन का आनंद ले सकते हैं। आज किसी को बड़ा प्रॉमिस करने से पहले अच्छी तरह सोच लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
काम पर आपका फोकस अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत करने के लिए दिन ठीक है। आपकी मेहनत और ईमानदारी को नोटिस किया जाएगा और तारीफ भी मिलेगी। पुराने प्रयासों का फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी।
लव लाइफ को लेकर युवा स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं। आज दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीद करना आपको निराश कर सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी पार्टनरशिप करने से फिलहाल बचना सही रहेगा। अपने माइंड को बेवजह भटकने न दें और जरूरी कामों पर फोकस करें।
परिवार में आज खुशी और एक्साइटमेंट का माहौल रहेगा। कोई अच्छी न्यूज मिलने से मूड अच्छा हो जाएगा। घर से दूर जॉब करने वाले लोग कुछ समय की छुट्टी प्लान कर सकते हैं। पुराने पेंडिंग काम पूरे होने से मन को राहत मिलेगी। समाज में आपकी बात को अहमियत मिलेगी।
पैसों से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें। किसी सीनियर अधिकारी की मदद से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिए किसी सोशल कैंपेन से जुड़ने का मौका मिलेगा। काम और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से अच्छा रह सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।