
2 September 2026 Ka Rashifal: 2 सितंबर, बुधवार को हरछठ का पर्व मनाया जाएगा, जिसे, हलषष्ठी और उपछठ भी कहते हैं। मान्यता है कि इसी तिथि पर द्वापर युग में भगवान शेषनाग ने बलराम के रूप में अवतार लिया था। शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। ये ग्रह कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। खास बात ये है कि इस राशि के स्वामी भी शुक्र ही हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
आज फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी मांगलिक प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरे लोगों को फायदा होगा। किसी ट्रैवल का प्लान बन सकता है। मानसिक रूप से आप खुद को काफी स्ट्रॉन्ग और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे।
किसी की बात आज आपको हर्ट कर सकती है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। सरकारी काम में डॉक्यूमेंट्स की वजह से परेशानी आ सकती है। अपने चिड़चिड़ेपन पर कंट्रोल रखें, वरना लोग नाराज हो सकते हैं। किसी से भी बहस न करें।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बढ़ाएगा 4 राशियों की मुश्किलें, बैंक बैलेंस में कमी-लव लाइफ में टेंशन के संकेत
बिजनेस में नए और क्रिएटिव आइडिया अपनाने से फायदा होगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। लाइफ पार्टनर आपकी फीलिंग्स को समझेगा और पूरा सपोर्ट करेगा। पैसों से जुड़े मामलों में दिन आपके फेवर में रहेगा। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
September 2026 Rashifal: सितंबर में ग्रहों की बदलेगी चाल, 12 राशियों पर होगा बड़ा असर, किसका खुलेगा भाग्य?
आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। बिजनेस में कुछ नए एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपको सम्मान मिल सकता है। जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे। फालतू के खर्चों को कंट्रोल करने में आप सफल रहेंगे।
स्टूडेंट्स का ध्यान पढ़ाई में नहीं लगेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिलने के चांस हैं। विदेश से धन लाभ के योग हैं। रिलेशनशिप में स्वार्थ को हावी न होने दें। ऑफिस के अधिकारियों का भरोसा आप पर थोड़ा कम हो सकता है, इसलिए अपने काम में लापरवाही न करें।
आज कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से पहले लाइफ पार्टनर की सलाह जरूर लें। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को हिडन दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। अपनी जिद के कारण कोई नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें। हेल्थ को लेकर थोड़ी टेंशन रह सकती है।
बिजनेस में बड़ा प्रॉफिट मिलने के योग हैं। घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा और मन खुश रहेगा। किसी बड़े लीगल केस में जीत मिलने की संभावना है। पिता के व्यवहार से थोड़ी निराशा हो सकती है। लाइफ पार्टनर के लिए आपके मन में प्यार और रिस्पेक्ट बढ़ेगा।
फैमिली मेंबर आपसे खुश रहेंगे। ऑफिस में अधिकारी आपके किसी काम से नाराज हो सकते हैं। अपना गुस्सा कलीग्स पर निकालने से बचें। पसलियों के आसपास दर्द या खिंचाव की शिकायत हो सकती है। धार्मिक कामों में पैसा खर्च होगा। हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें।
शाम को किसी सीरियस टॉपिक पर सोच-विचार कर सकते हैं। लव रिलेशन में सफलता मिलने के चांस हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा परेशानी खड़ी कर सकता है। जरूरत के समय दोस्त आपकी मदद करने से पीछे हट सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।
नए काम की शुरुआत करने का आइडिया मन में आ सकता है। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा डिसीजन लेने से बचें। घुटनों में दर्द रहेगा। काम के दौरान शांत रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
जॉब इंटरव्यू या किसी सिलेक्शन प्रोसेस में सफलता मिलने के योग हैं। बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। हालांकि, हेल्थ को लेकर कुछ परेशानी चिंता बढ़ा सकती है। आज इन्वेस्टमेंट करने से बचना बेहतर रहेगा।
पैसों से जुड़े अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत रहेगी। कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से पहले पेरेंट्स की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। झूठ बोलने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।