Kal Ka Rashifal 6 September 2026: ध्वांक्ष और केतु योग डालेंगे बुरा असर, 3 राशियों को धन हानि-दुर्घटना के योग

Published : Sep 05, 2026, 02:34 PM IST
Kal Ka Rashifal 6 September 2026

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 6 सितंबर 2026 रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी यमराज हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए।

6 September 2026 Ka Rashifal: 6 सितंबर, रविवार को कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। इस दिन सिद्धि, व्यातीपात, ध्वांक्ष और केतु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन योगों का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपका मन धार्मिक गतिविधियों में अधिक लगेगा। आने वाले समय को लेकर कोई नई और अच्छी प्लानिंग बना सकते हैं। परिवार में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा और आपकी पहचान मजबूत होगी।

वृषभ राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ने से काम का दबाव महसूस हो सकता है। कुछ विरोधी आपकी परेशानी बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर विचार बन सकता है। अपनी गलत आदतों पर लगाम लगाना आपके लिए जरूरी रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 7 सितंबर से 3 राशियां रहें सावधान, शुरू होंगे बुरे दिन-बढ़ सकता है खर्च और टेंशन

मिथुन राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करेगा। करियर से जुड़ा कोई नया बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी का हल मिलने की उम्मीद है। किसी को दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है, जिससे राहत मिलेगी।

कर्क राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज किसी महंगी या जरूरी वस्तु को लेकर चिंता हो सकती है। पैतृक संपत्ति का मामला विवाद का कारण बन सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने से बचें और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अधिकारियों से विवाद न करें।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: बुध दिलाएगा सफलता, 4 राशियों को जॉब-बिजनेस में एक्सट्रा पैसा-इन्वेस्टमेंट से भी फायदा

सिंह राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज पिछले दिनों की तुलना में काम का दबाव कम महसूस होगा। महिलाएं अपनी पर्सनैलिटी, लुक और साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देंगी। मन में लंबे समय से चल रहे किसी आइडिया को पूरा करने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्यार और उत्साह बना रहेगा।

कन्या राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है और कारोबार में सुधार दिखाई देगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। घर में सुख-शांति और आपसी तालमेल बना रहेगा। पुराने विवादों में न पड़ें।

तुला राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी उपलब्धि से परिवार को गर्व होगा। आध्यात्मिक विषयों को जानने और समझने की इच्छा बढ़ेगी। आप इन विषयों के अध्ययन में काफी समय दे सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसका असर आपके दूसरे जरूरी कामों पर न पड़े।

वृश्चिक राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज कुछ काम उम्मीद के मुताबिक नहीं होने से परेशानी हो सकती है। जरूरी कार्यों में रुकावट आने के संकेत हैं। आलस्य को हावी होने दिया तो काम समय पर पूरे करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को लेकर एक्टिव रहें। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।

धनु राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

करियर के मामले में दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिल सकता है। कई काम कम प्रयास में पूरे हो सकते हैं। हालांकि, मन में एक साथ कई तरह के सवाल चलते रहेंगे। इंटरव्यू के लिए जा रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। बिजनेस में इनकम बढ़ेगी।

मकर राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज अपनी सोच और जीवन को देखने के तरीके में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और अच्छा तालमेल बना रहेगा। माता-पिता के साथ प्यार और सम्मान से पेश आना आपके लिए शुभ रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।

कुंभ राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आपके फैसलों से परिवार के लोग संतुष्ट नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ उलझनें हो सकती हैं। कुछ सहकर्मी आपकी छवि खराब करने या आपको कमतर दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं।

मीन राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज घर से जुड़े कुछ खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के मेहमानों के आने से भी व्यस्तता बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहकर बात करें। जरूरी काम के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Mangal Guru Yuti 2026: 18 सितंबर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-धन में मिलेंगे बड़े फायदे
Budh Gochar 2026: 7 सितंबर से 3 राशियां रहें सावधान, शुरू होंगे बुरे दिन-बढ़ सकता है खर्च और टेंशन