
5 September 2026 Ka Rashifal: 5 सितंबर, शनिवार को वज्र, सिद्धि और मुद्गर नाम के 3 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। खास बात ये है कि इस राशि में पहले से ही मंगल स्थित है। मंगल और चंद्रमा की का असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
आज काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। अपनी लाइफस्टाइल में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। सरकारी नौकरी करने वालों को अपने काम में एक्सट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा।
विद्यार्थियों को हायर स्टडीज में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। आज झूठ बोलने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें।
ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी की रात करें राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र का जाप, जीवन भर नहीं होगी पैसों की तंगी!
आज आपका व्यवहार लोगों के प्रति काफी पोलाइट रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग में जरूरत से ज्यादा समय और पैसा खर्च हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2026: कौन थीं श्रीकृष्ण की बेटी, किससे हुआ था विवाह? जानें 5 अनसुने फैक्ट्स
दिखावे के चक्कर में जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कारोबार को एक्सपेंड करने की योजना में कुछ रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर बहस होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज थोड़ा संभलकर काम करना होगा।
रोजगार के नए ऑप्शन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नई संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। कॉलेज स्टूडेंट्स को जॉब का अच्छा अवसर मिल सकता है। लव मैरिज के लिए परिवार को मनाने में कामयाबी मिल सकती है।
अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि किसी भी मुद्दे पर कमेंट करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। परिवार के साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखने की कोशिश करें।
आज फिजूलखर्ची से आपका बजट बिगड़ सकता है, इसलिए पैसों को लेकर सावधानी रखें। किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी करना ठीक नहीं होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्तता बढ़ सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।
आज ओवर कॉन्फिडें,स से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी बातों से किसी के नाराज होने की संभावना है, इसलिए बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। बुजुर्गों को घुटनों और कमर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अपने काम पर फोकस करें।
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और वैवाहिक जीवन का तनाव कम हो सकता है। साझेदारी में नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपका इंट्रस्ट बढ़ेगा। आज आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने की संभावना है।
दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी। उधार के लेन-देन में सावधानी रखना जरूरी होगा। अपनी वर्किंग स्टाइल में बदलाव करके काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों पर काम का प्रेशर कम हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
बच्चों की गलत आदतों को इग्नोर न करें। अचानक होने वाले खर्च आपकी प्लानिंग बिगाड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को स्ट्रेस हो सकता है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें, क्योंकि आपकी किसी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है।
आज एक साथ कई कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने दोस्तों से बातचीत या मुलाकात होने की संभावना है। रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करते समय जांच-पड़ताल कर लें। कार्यक्षेत्र की परेशानियों को दूर करने में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।