Kal Ka Rashifal 8 September 2026: 4 राशियों को धन लाभ और सफलता, पुष्य नक्षत्र देगा शुभ फल-महालक्ष्मी करेंगी मालामाल

Published : Sep 07, 2026, 02:38 PM IST
Kal Ka Rashifal 8 September 2026

सार

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 8 सितंबर 2026 मंगलवार को परिघ, शिव, वर्धमान और आनंद नाम के 4 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। इनक प्रभाव सभी राशियों पर होगा।

8 September 2026 Ka Rashifal: 8 सितंबर, मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि रहेगी। इस दिन बछ बारस और प्रदोष व्रत किया जाएगा। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से मंगल पुष्य नाम का शुभ योग भी बनेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज ज्यादा काम की वजह से आपको थकान महसूस हो सकती है। बिजनेस में कर्ज लेने से बचें, वरना बाद में इसे चुकाने में परेशानी हो सकती है। किस्मत आपका साथ देगी। मां की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।

वृषभ राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आपके काम की क्वालिटी बेहतर होगी। अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। वर्कप्लेस पर आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बढ़ेगी इनकम-नौकरी में होगी तरक्की

मिथुन राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आपकी पर्सनैलिटी से विपरीत लिंग के लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपनी उपलब्धियों पर आपको गर्व महसूस होगा। हालांकि, सभी के साथ अच्छे से पेश आना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कर्क राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आप हर काम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। समाज में आपकी छवि और मजबूत होगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस से अच्छा फायदा मिल सकता है। पार्टनर की सलाह आपके काफी काम आएगी।

ये भी पढ़ें-
Gajakesari Yoga 2026: मालामाल होंगी 4 राशियां! 7 सितंबर से बढ़ेगी इनकम, बनेंगे तरक्की के योग

सिंह राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आपका किसी भी काम में ठीक से फोकस नहीं बन पाएगा। माइग्रेन की समस्या से परेशान लोगों को आज धूल और तेज धूप से बचना चाहिए। योग और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पुराने कॉन्टैक्ट्स की वजह से आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

कन्या राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

विवाद से जुड़े मामलों का समाधान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आप अपने पार्टनर को ज्यादा समय देंगे। परिवार की परेशानियों का हल निकल सकता है। बिजनेस में कोई नई प्लानिंग शुरू कर सकते हैं। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

तुला राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी टेंशन रह सकती है। रिसर्च से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आप अपनों से ज्यादा ध्यान और अपनापन चाहते हैं, लेकिन आपको यह भी समझना चाहिए कि आपके परिवार वाले आपकी परवाह करते हैं। दूसरों की भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें। बॉस का रवैया आपको दुखी कर सकता है। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में मन लगेगा।

धनु राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आपको जलन भरे व्यवहार से बचना चाहिए। आपके शुभचिंतक आपकी कुछ कमियां बता सकते हैं। वर्कप्लेस पर नई-नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। सरकारी काम अटक सकते हैं। सामाजिक स्तर पर भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आपकी छिपी हुई प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं।

कुंभ राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लो ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आप दूसरों के मन की बात आसानी से समझ पाएंगे। किसी खास मुद्दे को लेकर दोस्तों से बहस हो सकती है। बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

जॉब कर रहे लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। आपकी काम करने की क्षमता बढ़ेगी। अपनी डेली रूटीन को व्यवस्थित रखें। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। अपने टारगेट को लेकर आप थोड़े कन्फ्यूज रह सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Surya Gochar 2026: 17 सितंबर से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बढ़ेगी इनकम-नौकरी में होगी तरक्की
Aaj Ka Rashifal 7 September 2026: गजकेसरी योग चमकाएगा 5 राशियों का भाग्य, बिजनेस में फायदा-नौकरी में प्रमोशन