Kangana Ranaut Numerology: जानें कैसे अंक 5 ने कंगना रनौत को बनाया सुपरस्टार?

Published : Mar 23, 2026, 11:39 AM IST

Kangana Ranaut's Birthday: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। बर्थ डेट के अनुसार उनका मूलांक 5 है। ये अंक बहुत ही खास होता है। इस मूलांक वाले लोगों साधारण नहीं होते। इनके पास डिवाइन पॉवर होती है। 

PREV
14
अंक ज्योतिष से जानें कंगना रनौत की खास बातें

Kangana Ranaut Ank Jyotish: बॉलीवुड की सुपर स्टार अदाकारा कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1986 को हुआ था। अंक ज्योतिष के अनुसार 23 मार्च को जन्म लेने से कंगना का मूलांक यानी लकी नंबर 5 है। अंक 5 वाले लोगों पर बुध ग्रह का खास प्रभाव होता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक माना गया है यानी इस मूलांक वाले लोग बहुत ही चतुर और बोलने में माहिर होते हैं। कंगना रनौत की पर्सनालिटी पर अंक 5 का असर साफ देखा जा सकता है।


ये भी पढ़ें-
Lucky Birth Dates: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां ससुराल के लिए होती हैं लक्ष्मी

24
निडर स्वभाव और आकर्षक पर्सनालिटी

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोगों का स्वभाव बहुत ही निडर होता है। वे सबसे सामने अपनी बात रखते हैं और सच कहने से कभी हिचकिचाते नहीं हैं। इनकी पर्सनालिटी भी बहुत आकर्षक होती है। इस मूलांक के लोग अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीते हैं और दूसरों के साथ जल्दी घुल-मिल जाते हैं। बुध के कारण ही इन्हें जीवन में नेम और फेम भी मिलता है। मूलांक 5 की इसी खूबी ने कंगना को न सिर्फ बॉलीवुड ने नाम दिलाया बल्कि राजनीति में भी सफलता दिलाई।


ये भी पढ़ें-
Numerology: पति को अंगुलियों पर नचाती हैं इन 3 डेट्स पर जन्मीं लड़कियां

34
तेज दिमाग और बेबाक अंदाज

ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि और वाणी का कारक माना गया है, जिसके चलते मूलांक 5 वाले लोग बहुत ही चतुर और चालाक होते हैं और वहीं इनके बोलने का अंदाज भी सभी को इनकी ओर आकर्षित कर लेता है। ये छिपकर कोई काम नहीं करते। जो भी करना होता है सब के सामने ढंके की चोट पर करते हैं। इनकी यही बात इन्हें औरों से अलग बनाती है। कंगना रनौत के नेचर में ये फैक्ट्स साफ-साफ देखे जा सकते हैं।

44
लव लाइफ में आते हैं उतार-चढ़ाव

मूलांक 5 वाले लोग बहुत इमोशनल भी होते हैं इसलिए जल्दी ही लोगों से कनेक्ट हो जाते हैं। यही वजह है कि इनके कईं अफेयर होते हैं। लेकिन इन्हें सच्चा प्यार कम ही मिलता है। इनके इमोशनल नेचर के कारण लोग इनका फायदा भी उठाते हैं। कभी-कभी ये लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की तरफ भी खिंचे चले जाते हैं। कंगना की पिछली लाइफ देखें तो ये बातें भी सही साबित होती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories