Ketu Gochar 2026: 4 राशियों पर मंडराया संकट, केतु करेगा नौकरी-बिजनेस में दिक्कत, एक्सीडेंट-सर्जरी के योग

Published : Nov 27, 2026, 01:45 PM IST

Ketu Rashi Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह माना गया है। इसे अचानक होने वाले बदलाव, उलझन और वैराग्य से जोड़कर देखा जाता है। केतु एक राशि में 18 महीने रहता है। साल 2026 के अंतिम महीने में केतु राशि परिवर्तन करने जा रहा है।

PREV
15
दिसंबर 2026 में केतु कब बदलेगा राशि?

Ketu Transit 2026: 5 दिसंबर 2026 को रहस्यमयी ग्रह केतु सिंह से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशियों के लोगों को इस दौरान खास सावधानी रखने की जरूरत है। इन राशि वालों के पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां...

25
मिथुन राशि: पैसों के मामले में रहें सावधान

इस राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। बिना सोचे-समझे किसी को पैसा उधार देने से बचें। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना छोटी बात भी विवाद का रूप ले सकती है। बचत पर ध्यान दें और गैरजरूरी खर्चों को रोकने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें-
Shani Margi 2026: शनि की सीधी चाल से 5 राशियों को मिलेगी राहत, 11 दिसंबर से पैसा, सेहत, नौकरी में सुधार

35
कर्क राशि: अचानक आएगी परेशानी

केतु का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है, इसलिए इन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इनके स्वभाव और सोच में निगेटिव बदलाव आएगा। मन में बेचैनी रह सकती है और किसी काम में एकाग्रता बनाए रखना मुश्किल होगा। एक्सीडेंट या सर्जरी के योग भी इस दौरान बन सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2026: राहु बिगाड़ेगा सेहत, नौकरी-बिजनेस में घाटा, 18 महीने तक सावधान रहें 4 राशि वाले

45
धनु राशि: अचानक बढ़ सकती हैं परेशानियां

इस राशि वालों को केतु के राशि परिवर्तन के चलते विशेष सावधानी रखनी होगी। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं और आर्थिक मामलों में उलझन बढ़ सकती है। किसी भी तरह के जोखिम वाले निवेश से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

55
मकर राशि: रिश्तों में आ सकती है खटास

इस राशि के लोगों को दांपत्य जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप में समझदारी से काम लेना होगा। छोटी-छोटी बातों पर मतभेद बढ़ सकते हैं। कारोबार में कोई भी नया समझौता करने से पहले उसकी शर्तें अच्छी तरह पढ़ लें। नौकरी करने वाले लोग सहकर्मियों से बातचीत में संयम रखें और काम का तनाव घर तक न लाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories