Rahu Transit 2026: ज्योतिष में राहु को छाया और क्रूर ग्रह माना गया है। ये ग्रह एक राशि में 18 महीने तक रहता है और हमेशा वक्री रहता है यानी उल्टी चाल चलता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में राहु राशि परिवर्तन करेगा, इसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा।
Rahu Gochar Rashifal 2026: 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि की राशि में राहु का प्रवेश सभी 12 राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ प्रभाव देने वाला रहेगा। ऐसा होने से किसी के जीवन में चल रही परेशानी कम हो जाएगी तो किसी की समस्याएं अचानक बढ़ जाएंगी। अगले 18 महीने तक राहु इसी राशि में रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए राहु के राशि बदलने से किन 4 राशियों को सबसे ज्यादा परेशानी आ सकती है…
25
मिथुन राशि: अचानक बढ़ सकते हैं खर्च
इस राशि के लोगों के लिए राहु का गोचर आठवें भाव में होगा। इस कारण अचानक कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। किसी को बड़ी रकम उधार देना नुकसानदायक हो सकता है। पुराने निवेश से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
इस राशि वालों के सातवें भाव में राहु का प्रवेश होगा। इसका असर वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप पर पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की आशंका है। व्यापार में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। साझेदारी के काम में दस्तावेज अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करें। गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें।
तुला राशि: प्रॉपर्टी और पारिवारिक मामलों में परेशानी
इस राशि के लोगों के चौथे भाव में राहु का गोचर होगा। इसके कारण घर-परिवार में अशांति रह सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। नौकरी में मन कम लगेगा और काम बदलने का विचार आ सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं।
55
मकर राशि: पैसों के मामले में रहें सतर्क
इसी राशि में राहु का प्रवेश होगा। इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और बचत पर असर पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में किसी नई योजना पर पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.