सिंह राशिफल 20 मार्च 2026 | Leo Horoscope Today: क्या सैलरी में होगा इजाफा? जानें भविष्यफल

Published : Mar 20, 2026, 08:11 AM IST
Leo Horoscope Today

सार

Leo Horoscope Today: राशि चक्र की पांचवीं राशि है सिंह। इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। सूर्य से संबंधित राशि होने से इस राशि के लोग बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। ये अपने परिवार का बहुत ध्यान रखते हैं और समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं।

Aaj Ka Singh Rashifal: राशि चक्र की पांचवी राशि है सिंह। इसका चिह्न शेर है। जिन लोगों का नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te) अक्षर से शुरू होता है वे सिंह राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग सुनहरा और भाग्यशाली अंक 5 है। इस राशि का शुभ रत्न माणिक्य है, जिसे रूबी भी कहते हैं। इस राशि के लोग अपनी मेहनत से समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। ये बोलने में माहिर और दिखने में आकर्षक होते हैं। आगे जानिए 20 मार्च 2026 का दिन सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Durga Chalisa Lyrics: चैत्र नवरात्रि में करें दुर्गा चालीसा का पाठ, जानें विधि, फायदे और महत्व

सिंह राशिफल 20 मार्च 2026

इस राशि के लोग आज सावधान रहें, लोग आपकी विनम्रता का गलत फायदा उठा सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों यानी बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जाने का योग बनेगा। दूसरों के भरोसे कोई काम न छोड़ें।

ये भी पढ़ें-
Maa Durga Aarti in Hindi: चैत्र नवरात्रि में जय अम्बे गौरी... आरती गाकर करें मां दुर्गा को प्रसन्न, बदल जाएगी किस्मत

सिंह राशिफल नौकरी-बिजनेस

बिजनेस के लिए दिन शुभ है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत शुभ रहेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहने में ही भलाई है। नहीं तो व्यर्थ के व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।

सिंह राशिफल लव लाइफ

इस राशि के लोगों की लव लाइफ में नया ट्विस्ट आ सकता है। इनकी लव लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है जिससे ये दिन इनके लिए परेशानी वाला साबित होगा। हालांकि जल्दी ही इनकी लव लाइफ सामान्य हो जाएगी।

आज का उपाय

इस राशि के लोग सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें। संभव हो तो जरूरतमंदों को गेहूं, गुड़ आदि चीजों का दान करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

कर्क राशिफल 20 मार्च 2026 | Cancer Horoscope Today: मिथुन वालों को मिलेगी गुड न्यूज-सेहत में भी होगा सुधार
Aaj Ka Panchang 20 March 2026: करें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा, चेटीचंड, झूलेलाल जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त